फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   preparation are done for counting

पंचायत चुनाव: 11568 प्रत्याशियों को आज पता चल जाएगा किसमें कितना है दम

Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
preparation are done for counting
कासगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना रविवार को होगी। इसी के साथ प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। चुनाव मैदान में उतरने वाले 11568 प्रत्याशियों को भी पता चल जाएगा किसमें कितना दम है। मतदाताओं ने किस प्रत्याशी के वायदे पर अपनी मुहर लगाई।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 23, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 579, ग्राम पंचायत प्रधान के 421 एवं ग्राम पंचायत सदस्य के 5421 पदों के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन

26 अप्रैल को मतदान के साथ चुनाव मैदान में उतरने वाले 11568 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। प्रत्याशियों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए कड़ी मेहनत की। प्रत्याशियों ने मतदाताओं के सामने तरह-तरह के लुभावने वायदे किए। प्रत्याशी जहां मतदाताओं से सीधे संपर्क करने पहुंचे तो वही उनके द्वारा सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया। अब प्रत्याशियों की मेहनत का परिणाम आने वाला है। रविवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने लगेगा। ऐसे में मतगणना की घड़ी नजदीक आ जाने से प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने प्रत्याशियों की किस्मत का होगा फैसला
विकास खंड ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य
पटियाली - 460 476 370
गंजडुंडवारा - 778 642 430
सिढपुरा - 629 568 369
कासगंज - 708 622 531
सोरों - 662 685 467
अमांपुर - 561 642 371
सहावर - 528 435 305
जिला पंचायत सदस्य- 316
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed