फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnant woman murder for dowry in Mainpuri

मैनपुरी में दहेज के लिए हत्या: कार नहीं मिली तो गर्भवती विवाहिता को मार डाला, ससुरालवाले फरार

Sun, 25 Jul 2021 05:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 25 Jul 2021 05:55 PM IST
सार

मायका पक्ष के लोगों ने मृतका के पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि ससुरालवाले विवाहिता को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसको गला दबाकर मार डाला। 

विज्ञापन
pregnant woman murder for dowry in Mainpuri
शोकाकुल मायका पक्ष की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के थाना कुरावली क्षेत्र के गांव गंगापुर में रविवार की सुबह एक गर्भवती विवाहिता का शव घर में पड़ा मिला। घटना के बाद उसके ससुरालवाले भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने के कारण गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पति समेत ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला अनी निवासी जयराम ने 22 वर्षीय पुत्री गौरी की शादी करीब डेढ़ वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी पीयूष के साथ की थी। रविवार की सुबह महिला का शव घर के दूसरी मंजिल पर बने कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गौरी के मुंह से झाग निकल रहे थे। गले पर भी चोट का निशान था। 
विज्ञापन


फरवरी 2020 में हुई थी शादी 
कुरावली थाने के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। मृतका के पिता जयराम ने बताया कि 28 फरवरी 2020 को गौरी की शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के कुछ समय बाद से ही पति पीयूष, सास किरण देवी, ननद अनामिका अतिरिक्त दहेज में कार की मांग को लेकर आए दिन गौरी को पीटते थे। रविवार की सुबह इन लोगों ने पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

गर्भवती थी गौरी
गांव गंगापुर निवासी मृतका गौरी गर्भवती थी, उसकी मौत से मायके पक्ष के लोग दुखी हैं। पिता ने बताया कि बच्चे के जन्म को लेकर गौरी काफी खुश थी। वह अपनी सभी तकलीफों को भूल कर बच्चे के आने का इंतजार कर रही थी, लेकिन ससुरालवालों ने उन दोनों को मार डाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed