फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman fell from a height of 25 feet hung from the ceiling for 23 seconds then lost her hands

खौफनाक: 25 फीट ऊंचाई से गिरी गर्भवती महिला, 23 सेकेंड तक छत से लटकी  रही... फिर छूट गए हाथ

Fri, 03 May 2024 05:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 03 May 2024 05:11 PM IST
सार

महिला दो मंजिला भवन की रेलिंग से 23 सेकंड लटकी रही। इस दौरान नीचे लोग शोर मचा रहे थे। फिर उसके हाथ फिसले और वो नीचे आ गिरी। महिला को तत्काल ही उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

विज्ञापन
Pregnant woman fell from a height of 25 feet hung from the ceiling for 23 seconds then lost her hands
छत से लटकी विवाहिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के गांव मगना में 28 अप्रैल को दोपहर एक बजे गर्भवती महिला दो मंजिला छत से नीचे गिर गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर महिला को छत से फेंकने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए बलदेव थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


गर्भवती महिला के पिता महावीर सिंह पुत्र मुंशीलाल निवासी शाह नगर, टेढ़ी बगिया आगरा ने बलदेव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने बताया उनकी पुत्री प्रियंका का विवाह 16 फरवरी 23 को गांव मगना निवासी हर्ष वाल्मीकि के साथ हुआ था। उन्होंने शादी में 50 लाख रुपए खर्च किया था। आठ लाख नगद दिए और  एक बोलेरो गाड़ी व एक बाइक दी थी। बेटी के ससुर सत्यवीर बीएसएफ में नौकरी करते हैं।  ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए बेटी को मारना पीटना यातनाएं देना जारी रही।  20 अक्टूबर 2023 को आगरा दीवानी में समझौता हुआ, लेकिन वह नहीं मानें।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



 महावीर सिंह ने बताया कि  28 अप्रैल 2024 को दोपहर 1 बजे जब मैं और मेरे दोनों बेटे अपनी पत्नी संग अपनी पुत्री प्रियंका के घर मगना में आए तो पुत्री के ससुराली जनों द्वारा एक राय होकर मेरे साथ वह मेरे पुत्रों, पत्नी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।  जिसमें मेरा हाथ टूट गया है,  एक बेटे के सिर में चोट है,  एक बेटे का हाथ में गंभीर चोट आई है,  इन्होंने गाली गलौज करते हुए सरिया लाठी डंडा धारदार हथियार का प्रयोग कर हमला बोल दिया। इतना ही नहीं 6 माह की गर्भवती पुत्री प्रियंका को ससुराल वालों द्वारा दो मंजिला छत से नीचे फेंक दिया गया, जिसमें प्रियंका रेलिंग से लटकते हुए नीचे जाकर गिरी। उसकी पसलियां टूट गईं और पैरों में काफी गंभीर चोट है।

मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने पति हर्ष वाल्मीकि, सत्यवीर सिंह सुसर, अशोक, सास उषा, लड़के की बुआ रीना,  लड़का काका के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed