{"_id":"5b5b32a34f1c1b827d8b5042","slug":"pregnant-woman-faced-troubles-for-admitted-in-lady-lyall-hospital-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही गर्भवती महिला, डॉक्टरों का नहीं पसीजा दिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल के बाहर दर्द से कराहती रही गर्भवती महिला, डॉक्टरों का नहीं पसीजा दिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
ऑटो में लेटी गर्भवती महिला, साथ में परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के लेडी लायल में आधार कार्ड साथ न लाने पर गर्भवती महिला को भर्ती नहीं किया गया। पति उसे लेकर करीब घंटे भर तक भटकता रहा। एसआईसी से शिकायत की तो उन्होंने स्टाफ को फटकार लगाते हुए उसे भर्ती कराया।
खंदारी निवासी राहुल कुमार की पत्नी गायत्री तीन महीने के गर्भ से हैं। शुक्रवार को पत्नी के दर्द होने पर दोपहर लगभग 12 बजे पति ऑटो में लेकर लेडी लायल पहुंचा। वार्ड में ले गए तो वहां डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने पर्चा बनवाने के लिए कहा।
पति ने कहा कि इसकी तबियत बिगड़ रही है, आप भर्ती कर लो। मैं पर्चा बनवाकर लाता हूं, इस पर डॉक्टर नहीं माने। वो पत्नी को वहीं छोड़कर पर्चा बनवाने गया तो वहां गर्भवती महिला होने पर आधार कार्ड मांगा।

शिकायत के बाद किया भर्ती
पति ने कहा कि आधार कार्ड बाद में ले आऊंगा, पहले पर्चा बना दो। पत्नी के काफी दर्द हो रहा है। लेकिन पर्चा नहीं बनाया गया। पत्नी दर्द से कराह रही थी, इस पर राहुल उनको प्राइवेट हॉस्पिटल में ले जाने लगा।
तभी अन्य किसी तीमारदार ने इसकी शिकायत एसआईसी से करने को कहा। पति ने कार्यालय जाकर इसकी शिकायत की तो सीएमएस डॉ. कल्याणी मिश्रा और एसआईसी ने मरीज को तत्काल भर्ती करवाया।
स्टाफ को तलब करते हुए उनकी फटकार लगाई। एसआईसी डॉ. आशा शर्मा ने बताया कि स्टाफ को चेतावनी दी है। साथ ही सभी को निर्देशित कर दिया है कि गंभीर मरीज को तत्काल भर्ती करवाएं, पर्चा समेत अन्य औपचारिकता का इंतजार न किया जाए।