फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pregnant woman died during operation in hospital in Agra Parents accused in laws of beating her

Agra: ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत, मायकेवाले बोले- ससुरालियों ने पिटाई के नाजुक हालत में कराया भर्ती

Wed, 27 Sep 2023 02:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 27 Sep 2023 02:03 PM IST
सार

आगरा में ऑपरेशन के दौरान गर्भवती की मौत हो गई। मायकेवालों ने कहा कि ससुरालियों ने पिटाई के नाजुक हालत में भर्ती कराया था। 

विज्ञापन
Pregnant woman died during operation in hospital in Agra Parents accused in laws of beating her
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र की रहने वाली गर्भवती की एसएन अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल में पिटाई के कारण हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली है। 

विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित टेढ़ी बगिया निवासी जन्नत (25) पत्नी युनूस को 24 सितंबर को पति ने एसएन अस्पताल में भर्ती कराया था। वह 5 महीने की गर्भवती थी। एसएन में चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन किया था। मंगलवार दोपहर जन्नत की मृत्यु हो गई। गांव गोहेला बरहन निवासी जन्नत के भाई जावेद ने बताया कि बहन की शादी 7 साल पहले की थी। बहन के 5 और 3 साल की दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  माफिया का अड्डा बनता जा रहा कासगंज: पैसा, नाम और अय्याशी की चाहत में युवा बन रहे देश और समाज के दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि पति और ससुरालजन उसे दहेज और बेटियां होने पर परेशान कर रहे थे। गर्भवती जन्नत के साथ 24 सितंबर को मारपीट कर दी। उसकी हालत बिगड़ने पर एसएन में भर्ती कराया था। थानाध्यक्ष ट्रांस यमुना सुमनेश विकल ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed