फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pregnancy is a boy or a girl fetal gender test at home charging double fees

Agra News: गर्भ में लड़का है या लड़की, घर ही नहीं कार में  भी करते थे भ्रूण लिंग जांच...फीस लेते दोगुनी

Mon, 12 Aug 2024 07:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Aug 2024 07:47 AM IST
सार

आगरा के बाईंपुर में भ्रूण लिंग परीक्षण का गोरखधंधा चल रहा था। गर्भ में लड़की होने पर गैंग द्वारा गर्भपात करा दिया जाता था। पुलिस द्वारा पकड़े गए मुख्य आरोपी ने बताया कि घर जाकर भी भ्रूण लिंग जांच करते थे। बस इसके लिए फीस अधिक ली जाती थी। 
 

विज्ञापन
pregnancy is a boy or a girl fetal gender test at home charging double fees
भ्रूण परीक्षण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के बाईंपुर में भ्रूण लिंग जांच का गैंग ऑनडिमांड भी कार्य करता था। गर्भवती के घर जाकर भ्रूण लिंग जांच करने पर दोगुनी फीस लेते थे। वहीं अपनी पहुंच के आसपास बुलाकर कार में भी जांच की सुविधा देते थे। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने यह खुलासा किया।
विज्ञापन



 

सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि बाईंपुर स्थित घर से योगेंद्र सिंह उर्फ बनिया निवासी रैपुरा अहीर, मोहन सिंह यादव निवासी मुरली नगर रुनकता, देवेंद्र सिंह निवासी रैपुरा अहीर, सुंदर सिंह निवासी रामनगर फिरोजाबाद, अतुल कुमार निवासी बाईंपुर और सती नगर रामबाग निवासी विनेश कुमार की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें योगेंद्र सिंह सरगना है। पूछताछ में पता चला कि ये कई बार कार में ही भ्रूण लिंग जांच कर देते थे। इसके लिए ये कार की डिकी में अल्ट्रासाउंड करने की पोर्टेबल मशीन रखते थे। उच्च घरों की गर्भवती महिलाओं के भ्रूण लिंग जांच करने के लिए घर में ही मशीन लेकर पहुंचते थे। इसके लिए दोगुना यानी 20-25 हजार रुपये वसूलते थे। इन सभी की भी जांच की जा रही है।

 
विज्ञापन

दिन में आतीं 8-10 गर्भवतियां
पुलिस ने बताया कि बाईंपुर में रोजाना 8-10 गर्भवती महिलाओं को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए लाया जाता था। इसमें आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, धौलपुर, भरतपुर, ग्वालियर, मुरैना समेत आसपास के जिलों से गर्भवती महिलाएं आती थीं। ये एजेंट लेकर आते थे, जिनको प्रति केस करीब 5000 रुपये मौके पर ही दिए जाते थे। ये 6-8 महीने में स्थान भी बदल देते थे। पूछताछ में पता चला कि गैंग शहरी क्षेत्रों के बाहर ठिकाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed