{"_id":"5f79a9350f965f35206de40a","slug":"pre-phd-course-passed-students-can-registration-for-october-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री पीएचडी कोर्स में उत्तीर्ण छात्र 30 अक्तूबर तक करा सकते हैं पंजीकरण, दिशा-निर्देश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री पीएचडी कोर्स में उत्तीर्ण छात्र 30 अक्तूबर तक करा सकते हैं पंजीकरण, दिशा-निर्देश जारी
Sun, 04 Oct 2020 04:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 04 Oct 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शैक्षणिक सत्र 2018-19 के प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को शोध केंद्रों पर पंजीकरण कराने के लिए 30 अक्तूबर तक का समय दिया है। संबंधित कॉलेजों और संस्थानों में प्रवेश लेना होगा। छात्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों व संस्थानों के विभागों में पंजीकरण और प्रवेश के बाद 15 दिसंबर तक छात्र-छात्राओं को विवि के शोध विभाग में फॉर्म भर कर अपना पंजीकरण करना होगा। विवि के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि विवि की ओर से शोध उपाधि समितियों (आरडीसी) का आयोजन 16 दिसंबर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने शनिवार को विषयवार सुपरवाइजर और रिक्त सीटों की सूची सार्वजनिक कर दी। विभाग, कॉलेज और शहर का नाम भी दिया गया है। छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन
अभी 769 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण
प्री-पीएचडी कोर्स वर्क में अभी तक 769 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हैं। इनके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक छात्र ने परीक्षा फॉर्म नहीं भरा था। इंटरनल में उत्तीर्ण होने के बाद उसे पंजीकरण कराने की अनुमति नहीं दी गई है। वहीं, छह छात्र-छात्राएं अनुत्तीर्ण हुए थे, इन्होंने पुन: परीक्षा कराए जाने के लिए आवेदन किया है। इनका प्रकरण परीक्षा समिति रखकर निर्णय लिया जाना है।