फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pre-monsoon rain lashed first strongly

प्री-मानसून में पहली बार जोरदार बरसे बादल

Thu, 23 Jun 2016 01:59 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Thu, 23 Jun 2016 01:59 AM IST
विज्ञापन
Pre-monsoon rain lashed first strongly
चंडीगढ़ में प्री मानसून की बारिश का स्वागत - फोटो : amar ujala
तीन ओर से आई शक्तिशाली हवाओं के मिलन ने आगरा में झमाझम बारिश करा दी। प्री-मानसून की बारिश में लोगों ने भीगकर आनंद लिया। इस सीजन में पहली बार डेढ़ घंटे तक जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश से कई जगह जलभराव तो हुआ, लेकिन दो महीने से गर्मी और उमस से बेहाल लोगों के लिए यह वरदान बनकर आई।
विज्ञापन

लखनऊ तक मानसून के दस्तक देने के बाद बुधवार शाम को बंगाल की खाड़ी से बढ़े मानसून को अरब सागर से उठी नम हवाओं ने ताकत दी और इस बीच वेस्टर्न डिस्टरबेंस से कम दबाव का क्षेत्र बनना शुरू हो गया। आगरा और इसके आसपास शाम पांच बजे से झमाझम बारिश शुरू हुई जो शाम 6:30 बजे तक होती रही। इस दौरान करीब 27.8 मिमी बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

बुधवार को बादलों के छाए रहने से तापमान में कमी आई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री नीचे 34.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में 20 से 25 मिमी बारिश और होने के आसार बन रहे हैं। आगरा समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। शुक्रवार तक तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है। उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मानसून के तय समय पर ही आगरा में दस्तक देने के आसार बन रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed