फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prayer for salvation from Shitala Mata

Agra News: बीमारियों से मुक्ति के लिए शीतला माता से की प्रार्थना

Fri, 29 Mar 2024 05:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 05:53 PM IST
विज्ञापन
Prayer for salvation from Shitala Mata
एटा। शुक्रवार को शहर के मंदिरों में मां शीतला देवी का बासौड़ा पूजन श्रद्धा के साथ किया गया। इस दौरान जहां महिलाओं ने मां शीतला देवी का बासे पकवानों से पूजन कर स्वास्थ्य रक्षा की कामना की। वहीं बच्चों ने मंदिरों के बाहर लगे मेलों का जमकर लुत्फ उठाया। ग्रामीण अंचलों में भी बासोड़ा पूजन हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ किया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से ही शहर के रेवाड़ी मोहल्ला स्थित माता शीतला मंदिर, ठंडी सड़क स्थित काली माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर, माया पैलेस चौराहे पर जनता दुर्गा मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ने लगी। महिलाओं ने मां शीतला देवी का बासे पकवानों से भोग लगाकर स्वास्थ्य रक्षा की मनौती मांगी। मंदिरों पर उमड़ी भीड़ माता के जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर रही थी। मंदिरों में जलने वाली धूप, अगरबत्ती एवं आयोजित हुए यज्ञों से पूरा वातावरण सुगंधित हो गया था।
विज्ञापन

जनता दुर्गा मंदिर के पुजारी चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि होली के बाद आग ठंडी करने एवं शरीर पर निकलने वाले छोटी माता, बड़ी माता के प्रकोप से बचाव के लिए शीतला माता की पूजा की जाती है। मान्यताओं के अनुसार माता को प्रसन्न करने के लिए बासे पकवानों का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया जाता है। जिससे प्रसन्न होकर शीतला माता अपने भक्तों के स्वास्थ्य की रक्षा करती हैं। इस दौरान मंदिर परिसरों में लगे मेलों का जहां नन्हे-मुन्ने बच्चों ने लुत्फ उठाया। तो वहीं महिलायें भी खरीददारी करने से पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed