फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pravin Togadia Statement On Hindu And Up Assembly Election 2022 In Firozabad

यूपी: प्रवीन तोगड़िया का बड़ा बयान, कहा-राजनीति का हुआ हिंदूकरण, 2022 में जो जीतेगा वह हिंदूवादी होगा

Mon, 13 Dec 2021 04:27 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 13 Dec 2021 04:27 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नजदीक आ रहे हैं और सभी दल हिंदुत्व और हिंदूवादी के साथ-साथ अयोध्या राम मंदिर पर चुनावी समीकरण साध रहे हैं।

विज्ञापन
Pravin Togadia Statement On Hindu And Up Assembly Election 2022 In Firozabad
Pravin Togadia

विस्तार

अर्न्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीन भाई तोगड़िया ने 2022 के चुनाव में कौन जीतेगा के सवाल पर कहा आज राजनीति का भगवाकरण, हिंदूकरण हो गया है। पहले राजनीतिक दलों में धर्मनिरपेक्ष बनने की प्रतिस्पर्धा थी। लेकिन आज हिंदू बनने की स्पर्धा है। राहुल गांधी कहते हैं कि मैं हिंदू हूं, अखिलेश यादव कहते हैं कि काशी के विकास में मेरा सहयोग है। ममता बनर्जी चंडी पाठ कर रहीं है। योगी अयोध्या जा रहे हैं। इसलिए 2022 में जो भी जीतेगा वह हिंदूवादी ही होगा। 

विज्ञापन

हिंदू हित के लिए काम कर रहे संगठन
डॉ. तोगड़िया आगरा जाने के दौरान बछगांव स्थित बजरंग दल के जिलाध्यक्ष शुभम प्रताप सिंह के कृष्णा टाउन स्थित आवास पर प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा हिंदू हित के लिए यह संगठन काम कर रहा है, हिंदूओं को संगठित होकर अपने विकास पर ध्यान देना चाहिए। हिंदुओं की मदद के लिए देशभर में हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आगरा, मथुरा, दिल्ली, अहमदाबाद सहित अन्य क्षेत्रों में यदि कोई हिंदू परेशान है तो हिंदू हेल्पलाइन नंबर 02066803300 मिलाने पर वहां का हिंदू मदद को पहुंचेगा। एक वर्ष में एक लाख से अधिक हिंदुओं की मदद करते हैं।
विज्ञापन

हेल्पलाइन पर जोड़ रहे
हिंदू के पास यदि पैसा नहीं हैं तो दस हजार चिकित्सकों को जोड़कर इंडिया हेल्पलाइन तैयार की है। गरीब हिंदुओं का उपचार करेंगे। कोई गरीब हिंदू भूखा नहीं रहेगा इसलिए लाखों घरों में थैली बांटी हैं। हर घर से एक मुट्ठी अनाज एकत्रित करके दस किलोग्राम गरीब परिवार को देते हैं। हिंदू बेटा-बेटियों को रोजगार दिलाने की पहल की है। उन्होंने कहा कि हमारा संगठन हिंदू हित में इसी तरह से काम करता रहेगा। इस दौरान राष्ट्रीय संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद, क्षेत्रीय महामंत्री हरेंद्र कुमार, प्रांत महामंत्री अज्जू चौहान, मुनिराज सिंह, गणेश गुप्ता, शैंकी जादौन, अवधेश प्रताप सिंह उर्फ सप्पू प्रधान,मनोज जादौन आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा: शहीद पिता की कैप पहनकर आठ साल के बेटे ने दी अंतिम सलामी, भावुक कर देंगी ये तस्वीरें
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed