फिर तोगड़िया के बिगड़े बोल, मोदी राम मंदिर बनाओ या सत्ता छोड़ो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम को छोड़ दिया, कर्ज से दबे किसानों को भूल गए। युवाओं को रोजगार दिलाने का वादा भूल गए। एससी-एसटी कानून संसद बनाती है और राम मंदिर कानून कोर्ट बनाएगी। यह नरेंद्र मोदी की वादाखिलाफी है। मोदी को राम के वकील बनाकर भेजा था, लेकिन वह मुसलमान बीवियों के वकील बन गए।
राम मंदिर का कानून बनाने भेजा था, मगर ट्रिपल तलाक का कानून बना दिया। हम देश की हिंदू जनता से विश्वासघात नहीं कर सकते। यह बातें शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण तोगड़िया ने एटा में कहीं। उन्होंने जिला पंचायत मार्केट स्थित कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख को आड़े हाथों लिया। कहा कि वर्ष 1984 में राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ तब कोर्ट क्यों याद नहीं आया? चार साल पहले कहते थे कि पूर्ण बहुमत की सरकार लाओ राम मंदिर बनाएंगे। किसानों और युवाओं को रोजगार देने का वादा भूल गए। नरेंद्र मोदी ने भाजपा के कार्यकर्ताओं, विचारधारा को छोड़ दिया। राम को भी छोड़ दिया।
डा. तोगड़िया ने कहा कि नरेंद्र मोदी को अयोध्या के राम मंदिर निर्माण के लिए भेजा था, लेकिन वे इंदौर जाकर मस्जिद में बैठ गए। उन्होंने कहा कि चार साल में मैंने आरएसएस से लेकर हर नेता से संसद में राम मंदिर को कानून बनाने की विनती की तो मुझ पर दबाव बनाया गया।
उन्होंने कहा मैं जीवन छोड़ सकता हूं, राम को नहीं छोड़ सकता। हिंदू जनता से विश्वासघात नहीं कर सकता। हम 20 करोड़ लोगों से हिंदू मांग पत्र पर हस्ताक्षर ले रहे हैं और 21 अक्तूबर को लखनऊ से अयोध्या कूच करेंगे।
हमारी मांग है कि वादा का पालन करो या सत्ता छोड़ो? संसद में कानून बनाकर मंदिर बनाओ। हम राम मंदिर और राम राज्य की बात कर रहे हैं। यह आरएसएस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के मन की बात है।
उन्होंने कहा कि 2019 का नारा होगा अबकी बार हिंदुओं की सरकार। किसानों की सरकार और युवा रोजगार दिलाने की सरकार। आरएसएस प्रमुख के बयान पर उन्होंने कहा कि वे सत्ता के साथ विचारधारा बदल रहे हैं। हिंदुओ के बिना देश में कुछ भी नहीं है।
अब कहां गया 56 इंच का सीना
देश की सीमा पर सैनिकों के शहीद होने पर आक्रोश जताते हुए उन्होंने कहा कि अब मोदी का 56 इंच का सीना कहां है? पाक को मोस्ट फेवरेट नेशन बताने वाले मोदी को सैनिकों की शहादत याद नहीं है।
आरएसएस कार्यकर्ता कर रहे समर्थन
डा. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि आरएसएस के कार्यकर्ता समर्थन कर रहे हैं। आरक्षण को लेकर वे बोले कि देश में सस्ती शिक्षा और रोजगार सुलभ हो तो आरक्षण की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन मोदी ने जीडीपी बढ़ाने के चक्कर में एफडीआई को प्रवेश दे दिया। इससे बेरोजगारी बढ़ गई है।