{"_id":"69504fe3b41faef2cb0de427","slug":"prakhar-spartans-became-the-champions-of-badminton-premier-league-season-13-agra-news-c-365-1-sagr1044-105860-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रखर स्पार्टन्स बना बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 का चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रखर स्पार्टन्स बना बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 का चैंपियन
विज्ञापन
बैडमिंटन चैंपियन
आगरा। श्रवण बैडमिंटन अकादमी, मानस नगर में पंडित मुन्नालाल रावत की स्मृति में चल रही आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग सीजन-13 का शनिवार को समापन हो गया। फाइनल मुकाबले में प्रखर स्पार्टन्स ने टीम टीसा सेतिया एग्जिम स्ट्राइकर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया।
प्रथम मैच में प्रखर स्पार्टन्स के पीयूष और अर्पित ने टीम टीसा के मयंक और अथर्व रावत को हराया। दूसरे मैच अंडर-17 डबल्स में टीम टीसा के अंकुर और पंकज चाहर ने प्रखर स्पार्टन्स के चंद्रकांत और तेजस्व को 2-1 से हराकर मुकाबले में वापसी की। तीसरे मैच मिश्रित युगल में टीम टीसा के मोक्ष और कनिष्का ने प्रखर स्पार्टन्स के अनुभव सक्सेना और संघमित्रा को 2-1 से हराकर स्कोर बराबर किया।
चौथे मैच में वेटरन्स डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के मयंक कपूर और राहुल गोगिया ने टीम टीसा के प्रणव और अजय महाजन को 2-1 से शिकस्त देकर फिर से बढ़त बनाई। पांचवें और निर्णायक मैच पुरुष डबल्स में प्रखर स्पार्टन्स के हार्दिक पालीवाल और नितिन पटेल ने टीम टीसा के श्रेय और रितेश सोनी की जोड़ी को हराकर अपनी टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि जीएसटी ग्रेड-1 कमिश्नर पंकज गांधी, जिला जज महेश नौटियाल, बीना लावानियां, दिनेश मयानी, संजीव रावत, जिला संघ सचिव राहुल पालीवाल, संघ चेयरमैन विनोद सीतलानी ने पुरस्कार वितरित किए। इस दौरान किशन कालरा, ऋतु सिंह, विजय सामा, रवि शिवहरे, संघ के संयुक्त सचिव नंदी रावत, लव गोयल, प्रवीण अग्रवाल, अनुराग श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, रवि जैन आदि मौजूद रहे।
लीग के उत्कृष्ट खिलाड़ी
बेस्ट अंडर-17 युगल का अवॉर्ड टीम टीसा के अंकुर प्रताप एवं पंकज चाहर, स्पेशल परफॉर्मेंस का अवाॅर्ड शटल योद्धा के शिवांश सारस्वत एवं सम्यक जैन को दिया गया। बेस्ट मेंस डबल्स का अवॉर्ड प्रखर स्पार्टन्स के पीयूष एवं अर्पित, स्पेशल परफॉर्मेंस का अवॉर्ड शटल योद्धा के अनिरुद्ध सिंह एवं रजत भारद्वाज, बेस्ट शौकिया डबल्स का अवॉर्ड प्रखर स्पार्टन्स के हार्दिक पालीवाल व नितिन पटेल, बेस्ट परफॉर्मेंस का अवाॅर्ड टीम टीसा के श्रेय व रितेश सोनी को दिया गया। बेस्ट मिक्स डबल्स का अवॉर्ड शटल योद्धा के आदित्य गौर एवं पलक, स्पेशल परफॉर्मेंस का अवॉर्ड प्रखर स्पार्टन्स के अनुभव सक्सेना एवं संघमित्रा गौतम, बेस्ट वेटरन डबल्स का अवॉर्ड कावेरी वॉरियर्स के अमित उपाध्याय एवं विकास आनंद को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पंकज चाहर रहे। टीम ओनर अवाॅर्ड्स में फेयर प्ले अवार्ड प्रखर स्पार्टन्स, बेस्ट ओनर अवॉर्ड शटल योद्धा के रूपम श्रीवास्तव एवं अनुराग श्रीवास्तव, टीम टीसा सेतिया एग्जिम स्ट्राइकर के रमन सेतिया को दिया गया।