फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prakash parv 2020: Guru Nanak Jayanti Prakash Parv Will Celebrate At Home

Prakash Parv 2020: घरों की करेंगे भव्य सजावट, फेसबुक पर सुनेंगे गुरुवाणी

Sat, 28 Nov 2020 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 28 Nov 2020 12:37 AM IST
सार

  • एलईडी से सजाएंगे घर
  • सुबह-शाम कीर्तन करेंगे
  • गुुरुद्वारा न जाने का मलाल

विज्ञापन
Prakash parv 2020: Guru Nanak Jayanti Prakash Parv Will Celebrate At Home
रोशनी से जगमगाता गुरुद्वारा गुरु का ताल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के लिए सिख समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी है। कोरोना वायरस के कारण इस बार गुरुद्वारा में सामूहिक कार्यक्रम नहीं होंगे, ऐसे में घरों में ही गुरुवाणी का गायन करेंगे। श्री सुखमनी सेवा सभा के महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि गुरवानी का सजीव प्रसारण 29 और 30 नवंबर को सुबह साढ़े छह से आठ बजे तक फेसबुक पर होगा। गुरुद्वारा गुरु के ताल प्रमुख संत बाबा प्रीतम सिंह ने संगत से घरों पर रहकर दीप जलाने और वाहेगुरु का नाम लेने की अपील की है।
विज्ञापन


एलईडी से सजाएंगे घर
इंद्रापुरम निवासी अरविंद सिंह चावला ने बताया कि घर को एलईडी से भव्य सजावट करेंगे। परिवार के साथ पूजा-पाठ करते हुए वाहेगुुरु का नाम लेंगे। संक्रमण के कारण इस बार सार्वजनिक कार्यक्रमों से बचेंगे। 
विज्ञापन


गुरुवाणी का पाठ करेंगे
महर्षिपुरम निवासी सरदार सुंदर सिंह ने कहा कि प्रकाश पर्व पर घर में ही परिवार के साथ गुरुवाणी का गायन करेंगे। दीपक जलाएंगे। बच्चों ने सजावट का भी इंतजाम किया है। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सुबह-शाम कीर्तन करेंगे
फतेहाबाद रोड रहने वाली सवलीन कौर ने बताया कि कोरोना के कारण गुरुद्वारा न जाने पर मायूस हैं, लेकिन घर पर ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुबह-शाम पाठ और कीर्तन करेंगे। प्रसाद भी बनाएंगे।


गुुरुद्वारा न जाने का मलाल
कृष्णा कॉलोनी निवासी नरेंदर कौर ने बताया कि कोरोना के कारण गुरुद्वारों में जरूर नहीं जा पाएंगे, लेकिन मन में खुशी और पर्व के लिए वही भाव है। सजावट की तैैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवार के साथ पूजा-पाठ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed