फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pradhan's brother's body found in bushes, suspicion of murder

Agra News: झाड़ियों में मिला प्रधान के भाई का शव, हत्या की आशंका

Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 26 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pradhan's brother's body found in bushes, suspicion of murder
कासगंज। सिढ़पुरा के ग्राम ठाठी के प्रधान के छोटे भाई का शव गांव के नजदीक ही ईंट भट्ठा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। उसके मुंह व कान से खून निकल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन हत्या की आशंका। गांव ठाठी निवासी बौबी सिंह (35) सोमवार सुबह लगभग 10 बजे घर से सिढ़पुरा जाने के लिए कहकर गया था। इसके बाद उसका शव देर शाम गांव के निकट ही ईंट भट्ठा के पास झाड़ियों में पड़ा मिला। युवक का मुंह खून से लथपथ था। वहीं, कान से भी खून का रिसाव हो रहा था। लोगों ने जब उसके शव को झाड़ियों में पड़ा देखा तो सूचना पुलिस को दी । सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शिनाख्त हो जाने पर पुलिस ने परिजन को सूचना दी। सूचना पर परिजन मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ग्राम प्रधान ओमवीर ने बताया कि भाई के मुंह व कान से खून निकल रहा था। इससे हत्या की आंशका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed