फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pradhan

प्रधान ने नहीं दिया कुर्क फसल का हिसाब

Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
pradhan
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करके बोई गई धान की कुर्क की गई फसल का ग्राम प्रधान ने हिसाब नहीं दिया है। विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई शिकायत पर प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम भोगांव से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

तहसील भोगांव के गांव सुरजनपुर में ग्राम समाज की जमीन का फर्जी तरीके से एक पट्टा गांव की हरप्यारी के नाम कर दिया गया था। फर्जी पट्टे की शिकायत के बाद तत्कालीन डीएम ने जांच कराई। जांच के दौरान पट्टा फर्जी साबित होने पर तत्कालीन डीएम ने 20 अक्तूबर 2010 को पट्टा निरस्त करके जमीन को ग्राम समाज के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज करा दिया। उसके बाद भी हरप्यारी के परिवार के लोग जमीन पर फसल करते रहे।
विज्ञापन

दोबारा की गई शिकायत के बाद डीएम के आदेश पर राजस्व कर्मियों ने 26 अक्तूबर 2019 को गांव पहुंचकर जमीन की नापजोख की। ग्राम समाज की जमीन पर हरप्यारी केे परिवार के महेश, जनवेद, धर्मवीर, रामबरन, चंद्रवीर द्वारा बोई गई धान की 25 क्विंटल फसल को कुर्क करके ग्राम प्रधान की सुपुर्दगी में दे दिया। उसके बाद ग्राम प्रधान ने कुर्क फसल का कोई हिसाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम से मांगी रिपोर्ट
गांव के आशाराम की शिकायत पर विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव तरन्नुम खान ने एसडीएम भोगांव से रिपोर्ट मांगी है। आशाराम ने कुर्क फसल का तहसील में हिसाब नहीं देने का आरोप लगाया है। आशाराम की शिकायत पर विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने एसडीएम भोगांव से मामले की रिपोर्ट मांगी है।

ग्राम प्रधान से कुर्क फसल के संबंध में रिपोर्ट मांगी गई है। मामले की तहसीलदार से भी जांच कराई गई है। जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में रिपोर्ट भेजी गई है।
सुधीर कुमार, एसडीएम भोगांव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed