{"_id":"60bca1b89c8ef370d1674762","slug":"pradhan-madhu-rana-will-build-a-hospital-in-bamrauli-village-of-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हमारे प्रधान: बमरौली में 20 बेड का अस्पताल बनवाएंगी मधु राना, महिलाओं के लिए स्वरोजगार पर भी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमारे प्रधान: बमरौली में 20 बेड का अस्पताल बनवाएंगी मधु राना, महिलाओं के लिए स्वरोजगार पर भी जोर
Sun, 06 Jun 2021 03:53 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 03:53 PM IST
सार
बमरौली ग्राम पंचायत की प्रधान मधु राना राजनीति शास्त्र में परास्नातक हैं। मधु राना का कहना है कि उनकी प्राथमिकता बेहतर स्वास्थ्य सेवा और स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
बमरौली की प्रधान मधु राना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के फतेहाबाद विकास खंड बरौली गुर्जर की ग्राम पंचायत बमरौली कटारा की प्रधान मधु राना बनी हैं। वह अपने मूल गांव में ग्रामीणों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराने के लिए 20 बेड का अस्पताल की स्थापना कराना चाहती हैं। राजनीति शास्त्र में परास्नातक मधु राना गृहणी हैं।
विज्ञापन
मधु राना अपने परिवार से पहली प्रधान हैं। उन्होंने बताया कि इसके अलावा महिलाएं आर्थिकरूप से आत्मनिर्भर हों। इसके लिए उन्हें स्वरोजगार के साधन उपलब्ध कराना भी उनकी प्राथमिकता है। कहा कि लड़कियां शिक्षित बनें। इसके लिए भी वह पूरे मन से काम करेंगी।
विज्ञापन
गांव में ये हैं प्रमुख समस्याएं
- गांव बमरौली कटारा और झार पुरा में तालाब की सफाई नहीं होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है।
- नगला गाड़े, घड़ी गया प्रसाद में हैंडपंपों की संख्या कम होने और टंकी न होने से पानी की समस्या है।
- श्मशान घाट नहीं होने के कारण लोगों को अंतिम संस्कार खेतों में करना पड़ता है।
ये हैं ग्राम विकास की योजनाएं
- ग्राम बमरौली कटारा में गोशाला का निर्माण कराना, जिससे किसानों की फसल नष्ट न हो।
- ग्राम पंचायत में विधवा एवं विकलांगों को चिह्नित कर पेंशन दिलवाना।
- गांवों में सफाई के साथ घर-घर से कूड़ा एकत्र किए जाने की भी व्यवस्था कराएंगी।
45000 है बमरौली कटारा की आबादी
बरौली गुर्जर ब्लॉक की ग्राम पंचायत बमरौली कटारा की आबादी करीब 45000 है। इसमें सात गांव बमरौली कटारा, नगला गाडे़, गढ़ी वृंदावन, झार पुरा नवा मिल, नवा मिल पटिया, गढ़ी गया प्रसाद शामिल हैं।