{"_id":"65ec4c65c9cd0a1e9d0fec27","slug":"pradhan-got-the-encroachment-removed-with-bulldozer-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-114014-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुलडोजर से प्रधान ने कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुलडोजर से प्रधान ने कब्जा हटवाया
Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Mar 2024 05:17 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर से प्रधान ने कब्जा हटवाया
-उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कुसमरा। विकासखंड किशनी की एक ग्राम पंचायत में गांव की सड़कों पर ग्रामीणों द्वारा किए गए अवैध कब्जे को ग्राम प्रधान ने शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर से हटवा दिया। बुलडोजर चलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया।
विकासखंड किशनी की ग्राम पंचायत हुसैनपुर में गांव के लोगों ने मकान के आगे पटियां निकालकर, गेट के आगे रेप बनाकर, सड़कों पर मवेशी बांधकर कब्जा कर रखा था। कई बार ग्राम प्रधान अजब सिंह ने कब्जा करने वाले ग्रामीणों को समझाया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। प्रधान ने उच्चाधिकारियों से शिकायत की।
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधान ने कर पुलिस बल की मौजूदगी में शनिवार को ग्रामसभा से अवैध अतिक्रमण बुलडोजर से हटवाया। ग्राम प्रधान अजब सिंह ने बताया कि सड़कों पर अतिक्रमण किए जाने से वाहनों के आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते अतिक्रमण हटवाया गया है। अगर कोई ग्रामीण दोबारा अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कारवाई कराई जाएगी।