फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pradhan election

हिरौली के ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारियां तेज

Sat, 01 Feb 2020 10:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
pradhan election
01एमएनपी-59-किशनी के हिरौली में चुनाव के लिये ग्रामीणों के साथ बैठक करते थानाध्यक्ष - फोटो : MAINPURI
किशनी। ग्राम पंचायत हिरौली में तीन फरवरी को होने वाले प्रधान पद के चुनाव के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर मतदान स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी देखी।
विज्ञापन

हिरौली ग्राम सभा के प्रधान हरीशंकर का बीमारी के चलते तीन माह पूर्व निधन हो गया था। प्रशासन ने प्रधान पद के चुनाव के लिए तीन फरवरी की तिथि घोषित की है। प्रधान बनने के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सहायक निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, सचिव देवेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह ने मतदान स्थलों पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मतदान के लिये प्राथमिक विद्यालय हिरौली पर तीन और प्राथमिक विद्यालय बंसरमऊ में एक मतदेय स्थल बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्राथमिक विद्यालय हिरौली के शौचालय का गेट छोटा होने के कारण नया लगवाने के निर्देश दिए वहीं थानाध्यक्ष ओमहरि बाजपेयी ने चौकी इंचार्ज विजय सिंह चंदेल के साथ मतदान स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक भी की। उन्होंने कहा कि वे निर्भीक होकर मतदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed