फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Prachi, a girl from Agra, led her team to victory in the Roll Ball World Cup Championship in Dubai.

Agra News: दुबई में आगरा की बेटी प्राची ने जिताया रोल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप

Fri, 26 Dec 2025 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Prachi, a girl from Agra, led her team to victory in the Roll Ball World Cup Championship in Dubai.
प्राची पचौरी
आगरा। दुबई में आयोजित सातवीं रोल बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप 2025 में आगरा की बेटी प्राची पचौरी ने शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाई। प्राची के नगर आगमन पर शुक्रवार को रोड शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सोलह देशों की भागीदारी वाली इस चैंपियनशिप में भारतीय महिला रोल बॉल टीम ने केन्या को 3-2 से हराकर वर्ल्ड कप जीता। केन्या लगातार तीसरी बार खिताब जीतने के इरादे से उतरी थी। प्राची पचौरी, इशिका शर्मा और सुविंधा सरीन ने फाइनल में शानदार तालमेल दिखाया जो जीत का कारण बना। यह भारत का तीसरा महिला रोल बॉल वर्ल्ड कप खिताब है।
विज्ञापन

प्राची के पिता डॉ. दिग्विजय पचौरी ने बताया कि इस सफलता से बेटियों को नई प्रेरणा मिली है। शुक्रवार को प्राची के आगमन पर द प्लेयर ऑफ रोल बॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन शहर में रोड शो का आयोजन करेगा। यह शाहदरा चुंगी से नुनहाई, रामबाग, वाटरवर्क्स, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टाॅकीज, हरीपर्वत, मदिया कटरा, बोदला चौराहा से दहतोरा पहुंचेगी। प्राची का शहर में जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed