फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PPE Kit

लापरवाही: बिना पीपीई किट कोरोना जांच को ले रहे नमूने

Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
PPE Kit
मैनपुरी। कोरोना संक्रमण के खतरे के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी बिना पीपीई किट पहने जांच के लिए नमूने ले रहे हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इसके बाद भी स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही बरत रहे हैं। स्थिति यह है कि जांच शिविर भी खुले में लगाए जा रहे हैं। शिविर में भी नियमों का उल्लंघन हो रहा है।
विज्ञापन

न तो सामाजिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा है, न ही मास्क के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अमर उजाला की टीम की पड़ताल में कुछ ऐसी ही स्थिति नजर आई। मंगलवार को लैब टेक्नीशियन नमूना लेते वक्त कोरोना के खतरे के प्रति बेपरवाह नजर आए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय
शहर के क्रिश्चियन तिराहे के पास ही सीएमओ कार्यालय स्थित है। यहां तेज धूप में बाजार आने-वाले लोग कार्यालय में पेड़ों के नीचे और टिनशेड में आकर बैठ जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां टिनशेड में ही कोरोना संक्रमण की पिछले कुछ दिनों से जांच करा रही है। मंगलवार को भी यहां एलटी (लैब टेक्नीशियन) खुले में बिना पीपीई किट के संदिग्धों की जांच के लिए नमूने लेते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल
जिला अस्पताल के इंडोर वार्ड में प्रत्येक कक्ष में 10 बेड हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से सभी बेड फुल हैं। मंगलवार को यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम वार्ड के अंदर ही लक्षण दिखने वाले मरीजों की जांच कर रही थी। जांच के दौरान न तो पास के बेडों पर लेटे अन्य मरीजों के स्वास्थ्य का ख्याल था, न ही एलटी खुद ही सुरक्षा किट पहने हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की इस प्रक्रिया पर यहां भर्ती अन्य मरीजों के तीमारदारों ने विरोध भी जताया।
शहर कोतवाली
कोतवाली में प्रतिदिन सैकड़ों लोग शिकायतों के लिए पहुंचते हैं। यहां भी पेड़ के नीचे जहां लोग बैठे रहते हैं, वहीं पर कुर्सी डालकर खुले में संदिग्धों के नमूने लिए जा रहे हैं। इससे यहां आने वाले लोगों में भी कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना बढ़ रही है। न तो कोतवाली पुलिस इस ओर ध्यान दे रही है और न ही स्वास्थ्यकर्मी। यहां थाना समाधान दिवस के दौरन एलटी बिना किट के ही संदिग्धों के नमूने लेते हुए देखी गईं।

खुद की सुरक्षा का रखें ख्याल
कोरोना वायरस का शिकार कोई भी हो सकता है। जांच के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। शासन की ओर से तय गाइडलाइन के हिसाब से ही संदिग्धों के नमूने लें। नियमों का पालन करने के लिए सभी को चेतावनी दी जाएगी। इसके बाद अगर कोई नियमों का उल्लंघन करेगा तो फिर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. एके पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed