फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Powerful performances by Priyanka Luthra and Yashika.

Agra News: प्रियंका लूथरा और यशिका का दमदार प्रदर्शन

Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Powerful performances by Priyanka Luthra and Yashika.
राधेश्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट
आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित टीसा मैदान पर आयोजित अमर शहीद राधेश्याम यादव स्मृति महिला क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए दो मुकाबलों में केसीआई पैंथर और सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

आयोजन सचिव मनोज कुशवाह ने बताया कि पहले मुकाबले में केसीआई पैंथर की कप्तान सुप्रिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसफ स्पोर्ट्स की टीम 127 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए पूजा यादव ने 32, नीतू ने 19 और गुड्डन ने 16 रन बनाए। केसीआई पैंथर की ओर से पावनी कुनेल ने तीन विकेट लिए, जबकि प्रियंका लूथरा और ग्रेसी ने दो-दो विकेट हासिल किए। 128 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीआई पैंथर की टीम ने 14.2 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की जीत में प्रियंका लूथरा ने शानदार 63 रन बनाए। राधिका ने 32 और खुशबू ने 16 रन का योगदान दिया। सीएसफ स्पोर्ट्स की ओर से सोनम यादव और पूजा यादव ने दो-दो विकेट लिए। बल्ले और गेंद दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली प्रियंका लूथरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की कप्तान भारती उपाध्याय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। निर्धारित 25 ओवर के मैच में टीम ने चार विकेट के नुकसान पर 149 रन बनाए। सुख जीवन के लिए रेखा ने 45, भारती उपाध्याय ने 32, अंजू ने 26, नेहा शर्मा ने 20 और यशिका ने 16 रन बनाए। अतुल्य एकादश की ओर से सिमरन और रमा को एक-एक विकेट मिला। 150 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अतुल्य एकादश की टीम 144 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से चंचल ने 57 और सुरक्षा चाहर ने 38 रन की संघर्षपूर्ण पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सकीं। सुख जीवन स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से यशिका ने शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। साक्षी और निशु ने दो-दो विकेट हासिल किए। अपने हरफनमौला प्रदर्शन के लिए यशिका को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। पहले मैच की प्लेयर ऑफ द मैच प्रियंका लूथरा को पावेना क्रिकेट अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक शिवम राय ने सम्मानित किया, जबकि दूसरे मैच की प्लेयर ऑफ द मैच यशिका को क्रिकेट प्रशासक बलदेव भटनागर ने पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर अवधेश यादव, अमित यादव, अतुल राठौर और श्याम यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed