फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power theft caught in 35 houses with PAC

पीएसी के साथ विद्युत निगम की टीम ने की छापेमारी, 35 पर एफआईआर

Tue, 14 Jun 2022 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power theft caught in 35 houses with PAC
मैनपुरी। बिजली चोरी रोकने के लिए विद्युत निगम की टीम ने मंगलवार को पीएसी के साथ चेकिंग अभियान चलाया। विद्युत उपकेंद्र भुजिया और तखरऊ क्षेत्र में 35 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। सभी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे विद्युत निगम की टीम ने उपकेंद्र भुजिया क्षेत्र के गांव टीकाहार में चेकिंग के दौरान 15 घरों बिजली चोरी पकड़ी। अत्यधिक बिजली का बिल बकाया होने पर गांव में आपूर्ति के लिए लगे दो ट्रांसफार्मर बंद कर दिए गए। दोपहर एक बजे के लगभग गांव कौंदा पहाड़ में भी छापेमारी की। यहां चार लोग विद्युत चोरी करते पाए गए। 30 हजार से अधिक के 15 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। दोपहर दो बजे विद्युत उपकेंद्र तखरऊ के अंतर्गत ग्राम नगला भूरे में छापेमारी की। यहां 16 घरों में बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी करने वाले सभी 35 लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी की धाराओं में एफआईआ दर्ज कराई गई है। इस दौरान उप खंड अधिकारी रजत शुक्ला, अवर अभियंता मनोज कुमार, नोडल केके सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed