{"_id":"615222248ebc3e08fa1a18b9","slug":"power-supply-stopped-in-aastha-city-people-of-the-colony-created-a-ruckus-agra-news-agr509299298","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था सिटी में बिजली आपूर्ति बंद, कॉलोनी के लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था सिटी में बिजली आपूर्ति बंद, कॉलोनी के लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
रुनकता। एनएच-दो के किनारे स्थित आस्था सिटी में बिजली आपूर्ति काट दिए जाने पर सोमवार को कॉलोनी निवासियों ने कंपनी के दफ्तर पर पहुंचकर हंगामा किया। इसके बाद सिकंदरा थाने में कंपनी के खिलाफ तहरीर भी दी। पुलिस ने 15 दिन के भीतर सभी समस्याओं का निस्तारण कराने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
रुनकता स्थित आस्था सिटी के लोगों ने बताया कि शनिवार की रात कॉलोनी की बिजली काट दी गई। इससे पहले यहां बदहाल सड़क और पानी की समस्या भी बनी हुई है। बिजली कट जाने से सोमवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने कंपनी के ऑफिस में जमकर हंगामा काटा। सूचना पर रुनकता चौकी इंचार्ज ने कॉलोनी में आकर लोगों को शांत कराया। इसके बाद लोगों ने सिंकदरा थाने पहुंचकर कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के लिए तहरीर भी दी।
लोगों ने बताया कि आजीवन सिक्योरिटी और बिजली, पानी, सड़क के नाम पर सभी से 50-50 हजार रुपये लिया गया है। इसके बाद भी लोग बिजली, पानी तक के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन
चौकी प्रभारी गौरव वर्मा ने बताया कि कंपनी की डायरेक्टर रंजना गर्ग से बात हुई है। उन्होंने 15 दिन की मोहलत मांगी है। कहा है कि वे जल्द ही आकर सभी समस्याओं का समाधान कराएंगी। मौके पर अनिल चौधरी, पुष्पेंद्र चौधरी, नरेंद्र बिंदल, बबलू सिकरवार, आदेश गौतम, वीरपाल सिकरवार, सोहन चौधरी, संजय अग्रवाल, टीटू सिकरवार आदि रहे।
अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।
अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।