फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power supply stalled in many areas due to transformer failure of power sub-station in mainpuri

Mainpuri : पावर हाउस उपकेंद्र में ट्रांसफार्मर फुंका, कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप, गर्मी से व्याकुल हुए लोग

Wed, 13 Jul 2022 08:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Jul 2022 08:06 PM IST
सार

विद्युत उपकेंद्र की ट्रांसफार्मर फुंकने से बुधवार को शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 12 घंटे तक बिजली न आन से लोग गर्मी में बेहाल हो गए। बाद में दूसरे ट्रांसफार्मर से आपूर्ति की गई। 

विज्ञापन
Power supply stalled in many areas due to transformer failure of power sub-station in mainpuri
ट्रांसफार्मर हुआ खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बुधवार को पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र में लगा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके चलते सुबह सात बजे ही कई क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत निगम की टीम ने जब ट्रांसफार्मर की टेस्टिंग कराई तो पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके बाद आगरा से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। देर रात तक ट्रांसफार्मर मैनपुरी पहुंचने की उम्मीद है। 

विज्ञापन


पावर हाउस विद्युत उपकेंद्र में लगे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर में बुधवार को सुबह सात बजे कोई खराबी हो गई। इससे ट्रांसफार्मर का संचालन बंद हो गया। संचालन बंद होते ही आवास विकास, अवध नगर, छपट्टी, पॉवर हाउस, खरगजीत नगर समेत अन्य क्षेत्रों में आपूर्ति बंद हो गई। ट्रांसफार्मर का संचालन बंद होने की जानकारी मिलने पर विद्युत निगम की टीम ने ट्रांसफार्मर की चेकिंग शुरू कर दी। 

विज्ञापन

बिजली न आने से गर्मी से व्याकुल हुए लोग 

चेकिंग के दौरान पता चला कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया। मरम्मत के सारे प्रयास भी विफल रहे। इसके बाद ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग चार घंटे का समय बीत गया। इस दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी होती रही। गर्मी से बेहाल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों के आदेश पर अब आगरा से दस एमवीए का नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया है। ये ट्रांसफार्मर रात तक मैनपुरी पहुंचने की उम्मीद है। इसके बाद ट्रांसफार्मर बदलकर बृहस्पतिवार को सुबह तक इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति चालू कराई जा सकेगी। 

रोस्टिंग कर की जा रही बिजली की आपूर्ति 

पावर हाउस उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली संकट गहरा गया है। इस ट्रांसफार्मर से आपूर्ति वाले क्षेत्र में बिजली बनी रहे, इसके लिए रोस्टिंग कर बिजली की आपूर्ति की जा रही है। उपकेंद्र पर ही लगे दूसरे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर से बदल-बदल कर बिजली आपूर्ति की जा रही है। 

पहले ब्रेकर में हुआ था फॉल्ट 

बुधवार को ट्रांसफार्मर खराब होने से पहले 33 केवी लाइन के ब्रेकर में फॉल्ट हो गया था। इसके चलते आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई थी। विद्युत निगम की टीम ने जब ब्रेकर सही करने के बाद आपूर्ति चालू कराई तो ट्रांसफार्मर खराब हो गया। इसके चलते समस्या बनी रही।

पावर हाउस उपकेंद्र के अवर अभियंता श्यामकिशोर बिंद ने बताया कि बुधवार को उपकेंद्र पर लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। नया ट्रांसफार्मर आगरा से मंगाया गया है। तब तक वैकल्पिक व्यवस्था कर आपूर्ति की जा रही है। उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed