फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Power supply in Sikandra area will remain suspended for 12 hours due to repair work in agra

आगरा: आज सिकंदरा में 12 घंटे ठप रहेगी बिजली आपूर्ति, बोदला में 25 सितंबर तक रोज साढ़े तीन घंटे का शटडाउन

Sun, 20 Sep 2026 09:28 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 20 Sep 2026 09:28 AM IST
सार

मरम्मत कार्य के चलते सिकंदरा क्षेत्र में रविवार को दिन में 12 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इसके साथ ही बोदला क्षेत्र में भी बिजली के तार बदलने के लिए 25 सितंबर तक रोज सुबह साढ़े तीन घंटे का शटडाउन रहेगा।

विज्ञापन
Power supply in Sikandra area will remain suspended for 12 hours due to repair work in agra
बिजली कटाैती - फोटो : एएनआई

विस्तार

आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 33 केवी यूपीएसआईडीसी साइट-सी सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में रविवार को 12 घंटे बिजली ठप रहेगी। विद्युत वितरण उपखण्ड (प्रथम) के एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि रविवार सुबह आवश्यक मरम्मत कार्य के कारण सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बाधित रहेगी।
विज्ञापन


33/11 केवी सबस्टेशन से जुड़े फीडरों ब्रजदीप कॉलोनी, भावना सिटी, मंगलम आधार, महारानी एस्टेट, मनहर ग्रीन, कृष्णावास, नगला तुहीराम और यूपीएसआईडीसी की औद्योगिक इकाइयों और उनके आसपास के क्षेत्रों में इस दौरान करीब 12 घंटे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली से जुड़े सभी कार्य उससे पहले ही करने की अपील की और असुविधा के लिए खेद जताया।
विज्ञापन


बोदला-सिकंदरा क्षेत्र में 25 तक रोज सुबह साढ़े तीन घंटे गुल रहेगी बिजली
132 केवी सबस्टेशन बोदला से जुड़े 33/11 केवी सिकंदरा सबस्टेशन को आने वाली 33 केवी लाइन के जर्जर विद्युत तारों को बदलने का काम 25 सितंबर तक किया जाएगा। अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने बताया कि बिजली के तार बदलने के काम के कारण 25 सितंबर तक हर दिन सुबह तीन घंटे शटडाउन रहेगा। सुबह 6 से 9.30 बजे तक बिजली आपूर्ति पूरे सप्ताह ठप रहेगी। 33/11 केवी सिकंदरा सबस्टेशन से जुड़े 11 केवी फीडरों अरतौनी, तेज शू, यूपीएसआईडीसी, सदरवन से जुड़े इलाकों में उपभोक्ताओं को परेशानी होगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह साढ़े तीन घंटे के इस शटडाउन में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed