फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power supply in a proper way

सुचार तरीके से हो बिजली आपूर्ति

Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
power supply in a proper way
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) अतुल अग्रवाल ने शनिवार को सब स्टेशन सुल्तानगंज का निरीक्षण किया। अभिलेख चेक करने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

अवर अभियंता देवेंद्र सिंह से कहा स्टाफ रोजाना सुबह 8.30 बजे तक सब स्टेशन पर आ जाना चाहिए। जो कर्मचारी लापरवाही करे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। एक लाख से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बिजली चोरी मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराईं जाए। क्षतिग्रस्त पोल और तार वरीयता से बदलवाए जाएं।
विज्ञापन

शनिवार को जेई कोसमा अनुज दुबे ने नवाटेढ़ा में बिजली चोरी मिलने पर रामवती, उदयवीर, सुरेशचंद्र, लक्ष्मीदेवी, किताबश्री, सुखवीर, आदेलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जेई कांकन नरायन सिंह ने कृपाल सिंह नगला भगी, शिम्भूदयाल, रघुराज, राजू, महराज सिंह, सतीश के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
मैनपुरी। सब स्टेशन सिविल लाइन शहरी क्षेत्र में पैनल बदलने के कारण बिजली की आपूर्ति रविवार सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक बंद रहेगी। यह जानकारी एसडीओ पदम गर्ग ने दी है।
विद्युत पोल में करंट आया
करहल। मोहल्ला सिंधईयान में मंदिर के पास एक विद्युत पोल में शनिवार को करंट आ गया। लोगों ने इसकी सूचना सब सटेशन पर दी। एसडीओ रजत शुक्ला ने शटडाउन दिलवाने के बाद कर्मचारियों को भेजकर फॉल्ट को ठीक कराया।

विजीलेंस टीम ने चेकिंग की
शनिवार को विजीलेंस टीम ने एसडीओ सत्यनारायण, जेई संतकुमार, ज्ञानेंद्र पुष्कर के साथ किशनी तथा कुसमरा में चेकिंग की। एक लाख से ज्यादा बकाया होने पर किशनी और कुसमरा में 12 लोगों के मीटर उतार लिए। दस हजार से ज्यादा बकाया होने पर 56 लोगों के कनेक्शन काट दिए। किशनी में सात और कुसमरा में आठ लोागें के बिजली चोरी करने पर रिपोर्ट लिखाई। बकाएदारों से समय से बिजली बिल जमा करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed