{"_id":"66531b0867efe2b7850b45ed","slug":"power-supply-crisis-in-firozabad-villagers-locked-electricity-office-created-a-lot-of-ruckus-2024-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: फिरोजाबाद में पावर सप्लाई का संकट, ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस पर जड़ा ताला; जमकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फिरोजाबाद में पावर सप्लाई का संकट, ग्रामीणों ने बिजली ऑफिस पर जड़ा ताला; जमकर किया हंगामा
Sun, 26 May 2024 04:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 May 2024 04:50 PM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना में बिजली न मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। पाढ़म बिजलीघर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान बिजली उपकेन्द्र पर ताला जड़ दिया। सूचना पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
बिजली ऑफिस पर जड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के जसराना में एक तरफ पारा 44 पार है तो दूसरी तरफ बिजली की आंख मिचौली के चलते ग्रामीणों का धैर्य रविवार को जवाब दे गया। आधा दर्जन से अधिक गांवों के लोग एकत्रित होकर पाढ़म बिजलीघर पर पहुंच गए। इस दौरान जमकर हंगामा करते हुए बिजली घर पर तालाबंदी कर दी। बाद में पहुंचे जेई एवं एसडीओ ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।
पूरे दिन में मात्र दो से तीन घंटे आपूर्ति मिलने से नाराज नगला धीर, नगला घुडिया, नगला किशन सिंह, नगला गोकुल, नगला अचल, सुरैला, निजामपुर, मोगरा आदि गांवों के लोग एकत्रित होकर पाढ़म बिजलीघर पर रविवार को पहुंच गए। जहां जेई के नहीं मिलने पर उन्होंने जमकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रही है। जिसके कारण घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। फसलें सूख रही हैं। फसलों के सूखने से किसानों को काफी नुकसान हो रहा है। अधिकारियों के नहीं मिलने पर ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बिजलीघर पर ताला जड़ दिया। ताला जड़ने की जानकारी मिलने पर जेई मुकुल दुबे एवं एसडीओ उपेंद्र राज पहुंचे और ग्रामीणों से बात की। इस दौरान उनको समझा बुझाकर ताला खुलवाने के साथ उन्हें वापस कर दिया। इस दौरान शिव सिंह, शिवराम, शिवप्रताप, शिवकुमार, लाल सिंह, मटरू, अंकित, आशीष चौहान, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, पवन, राजेश, अखिलेश, खचेर सिंह, सीटू, छोटे, गजेंद्र सिंह आदि ने विद्युत अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए।

किसान हुआ बेहोश, उपचार के लिए ले गए
ग्रामीणों एवं किसानों के साथ बिजलीघर पर आए नगला धीर निवासी गजेंद्र सिंह की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह बेहोश होकर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास लेकर आए। हालत खराब होने पर चिकित्सक ने उन्हें रैफर कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि गजेंद्र सिंह ने 15 बीघा जमीन पट्टे पर ली है। जिसमें मक्का की फसल खड़ी हुई है। बिजली नहीं मिलने के कारण सिंचाई नहीं हो पा रही है। जिसके कारण फसल सूख रही है। इसके कारण वह परेशान हैं।

बिजलीघर की क्षमता है कम
पाढ़म बिजलीघर के अवर अभियंता मुकुल दुबे ने बताया कि बिजलीघर की क्षमता मात्र 500 केवी की है जबकि लोड 900 केवी का है। जिसके कारण आपूर्ति बार-बार भंग हो जाती है। बिजलीघर से जुडे गांवों की घरेलू एवं ट्यूबवैल की लाइन एक ही है। वहीं नगला धीर क्षेत्र से जुडे फीडर पर तैनात लाइनमैन सतीश को हटाकर वहां मुकेश कुमार को तैनात किया है। ग्रामीणों को बेहतर आपूर्ति देने का प्रयास किया जा रहा है।