{"_id":"5fe1c126176c50517b4c5611","slug":"power-minister-shrikant-sharma-said-stf-investigating-smart-meter-fraud-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ मुख्यमंत्री को देगी स्मार्ट मीटर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ मुख्यमंत्री को देगी स्मार्ट मीटर फर्जीवाड़े की रिपोर्ट: ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
Wed, 23 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने चलाई साइकिल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन विद्युत फीडर पर 15 फीसदी से कम लाइन लॉस होगा उन फीडरों को वीआईपी का दर्जा मिलेगा। वहां उपभोक्ताओं को प्राथमिकता पर सुविधाएं मिलेंगी। जर्जर तार बदले जाएंगे, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ेगी, जल्द कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। ऐसे फीडर क्षेत्रों से प्राप्त राजस्व का 25 फीसदी अंश उन गांव के उपभोक्ताओं की सुविधाओं पर खर्च होगा। ये कहना है प्रदेश के ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा का।
विज्ञापन
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक कार्यालय पर मंगलवार को विभागीय समीक्षा के बाद ऊर्जामंत्री पत्रकार वार्ता में कहा कि ऐसे फीडर जहां लाइन लॉस घटकर 15 फीसदी होगा उन फीडर पर उपभोक्ताओं को 24 घंटे बिजली देकर वीआईपी घोषित किया जाएगा। ऐसे फीडरों के उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए कई विकल्प मिलेंगे। आगरा के सात विद्युत खंडों में 40 से अधिक ऐसे फीडर हैं जहां लाइन लॉस 30 से 60 फीसदी तक है। इन फीडरों पर 40 करोड़ रुपये से अधिक राजस्व बकाया है।
विज्ञापन
बिलिंग में लापरवाही पर होगी एफआईआर
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने डिस्कॉम की बिलिंग एजेंसियों की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा समय पर बिल नहीं पहुंचता। बिल गलत बनता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को परेशानी होती हैं। उन्होंने कहा बिलिंग में लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी। साथ ही डिस्कॉम में विद्युत सामग्री खरीद व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रत्येक सामान की ऑनलाइन फीडर शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
उपभोक्ता देवतुल्य, डिस्कॉम की जवाबदेही
ऊर्जामंत्री ने कहा उपभोक्ता उनके लिए देवतुल्य है। अगर उन्हें कोई परेशानी होती है तो इसके लिए डिस्कॉम अफसर जिम्मेदार होंगे। उपभोक्ता की परेशानी पर छोटे कर्मियों की बजाय बड़े अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उनकी जवाबदेही तय होगी।
नहीं कटेंगे छोटे बकाएदारों के कनेक्शन
तीन महीने का बिल बकाएदारों के कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। उन्हें सिर्फ चेतावनी दी जाएगी। इनके खिलाफ एफआईआर नहीं होगी। सिर्फ बड़े बकाएदारों पर शिकंजा कसेगा। ये निर्देश डीवीवीएनएल अधिकारियों को ऊर्जामंत्री ने समीक्षा के दौरान दिए हैं।
टोरंट की जांच करेंगी एमडी
ताजनगरी में बिजली व्यवस्था संभाल रही प्राइवेट कंपनी टोरंट पॉवर को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतों पर ऊर्जामंत्री ने कहा कि मुझे टोरंट की शिकायतें मिलीं हैं। एमडी इसकी जांच करेंगी। प्राइवेट कंपनी का हित जरूरी नहीं, उपभोक्ता हित जरूरी है।

एसटीएफ कर रही मीटर मामले में जांच
स्मार्ट मीटर में हुए फर्जीवाड़े की जांच एसटीएफ कर रही है। ऊर्जामंत्री ने कहा कि एसटीएफ अपनी रिपोर्ट सीएम को देगी। इसमें जो भी गड़बड़ियां हुई वो सामने आएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
साहब... रातभर होती है बिजली कटौती
ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद एसपी सिंह बघेल और राजकुमार चाहर डीवीवीएनएल कार्यालय से साइकिल से सिकंदरा सब स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां फीडर पर उन्हें प्रधान व ग्रामीण बैठे मिले। एक प्रधान ने बताया कि रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक बिजली कटौती होती है। प्रधान की शिकायत पर ऊर्जामंत्री ने रात में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। दोबारा शिकायत मिलने पर कार्रवाई की बात कही। सभी फीडरों पर प्रधानों के मोबाइल नंबर लिखवाने के निर्देश भी विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।