{"_id":"5c77e3a9bdec2273923c329f","slug":"power-minister-shrikant-sharma-paid-tribute-to-shaheed-pankaj-nuhvar-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेरिया हवाई अड्डे पर शहीद पंकज को ऊर्जा मंत्री और वायुसेना के अफसरों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेरिया हवाई अड्डे पर शहीद पंकज को ऊर्जा मंत्री और वायुसेना के अफसरों ने दी श्रद्धांजलि
Thu, 28 Feb 2019 07:05 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 28 Feb 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
शहीद पंकज को श्रद्धांजलि देते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना के शहीद जवान पंकज नौहवार का पार्थिव शरीर विशेष विमान से गुरुवार को आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां यूपी के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित वायुसेना के अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सेना की गाड़ी शहीद के पार्थिव शरीर को लेकर मथुरा रवाना हो गई।
मथुरा के रहने वाले पंकज नौहवार वायुसेना में एयरमैन टेक्निकल (नायक) के पद पर तैनात थे। बुधवार को जम्मू-कश्मीर के बडगाम में पंकज ने चॉपर से एक स्पेशल ऑपरेशन के लिए उड़ान भरी थी। अचानक चॉपर गिर गया। इसमें वो शहीद हो गए। पंकज 24 दिन पहले ही छुट्टी काटकर ड्यूटी पर गए थे।
गुरुवार दोपहर बाद उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पर लाया गया। यहां शहीद के सम्मान में कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा, वायुसेना और पुलिस प्रशासन के अफसर पहले से पहुंच गए। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सभी अफसरों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
आगरा से सेना का वाहन शहीद पंकज का पार्थिव शरीर लेकर मथुरा के लिए रवाना हो गया। उधर, शहीद के अंतिम दर्शन के लिए मथुरा के बालाजीपुरम में लोगों की भीड़ है। वहीं शहीद की पत्नी, माता-पिता व अन्य परिजनों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे हैं।