Mathura News: मथुरा में बोले ऊर्जा मंत्री- यूपी की बिजली व्यवस्था पहले से बेहतर, विरोधी कर रहे दुष्प्रचार
ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने विद्युत कटौती को सिरे से नकारते हुए इसे विरोधियों का दुष्प्रचार बताया। उन्होंने कहा कि यूपी में बिजली व्यवस्था पहले बेहतर हुई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोमवार को मथुरा का दौरा किया। उन्होंने यहां मसानी स्थित मुकुंद विहार में भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया। ऊर्जा मंत्री ने प्रदेश की बिजली व्यवस्था को पहले से बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि बिजली का उत्पादन और खपत दोनों ही बढ़े हैं। अभी तक के इतिहास में यूपी के बिजलीघरों की जितनी विद्युत क्षमता बढ़ी, इतनी पहले कभी नहीं बढ़ी।
सफाईकर्मियों पर अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि सुबह पांच बजे उठकर सफाई करना आसान नहीं होता। हमारे मेयर, पार्षद और विधायक भी सफाई कार्य में लगे हैं। उन्होंने मोदी के 20 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते उन पर लिखी किताब मोदी एट दी रेट ट्वेंटी ड्रीम्स मीट डिलीवरी नाम के बारे में बताया। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।
गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
ऊर्जा मंत्री ने रिफाइनरी गेस्ट हाउस में मथुरा-वृंदावन नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियों पर बजने वाले जनहित संदेश की नए ऑडियो ट्यून को लॉन्च किया। इस मौके पर हरी झंडी दिखाकर 10 गाड़ियों को रवाना किया गया। नगर आयुक्त अनुनय झा से कहा कि वह साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को पहले समय के मुकाबले अच्छा बनाने की कवायद करें। नगर आयुक्त ने कहा कि अगले तीन दिन में नगर निगम की सभी गाड़ियों पर यह ट्यून बजना शुरू हो जाएगी।