फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   power department cut 658 conections

बिजली: महाअभियान में 658 कनेक्शन काटे, 33 पर एफआईआर

Fri, 05 Feb 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
power department cut 658 conections
मैनपुरी। जिले में शुक्रवार को विद्युत वितरण निगम की ओर से नगरीय क्षेत्र में बकाएदारों के कनेक्शन काटने के लिए महाअभियान चलाया गया। इसमें साढ़े छह सौ से अधिक कनेक्शन काटे गए। बिजली चोरी करने के मामले में 33 लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई। अधीक्षण अभियंता विद्युत जीसीएल भटनागर के निर्देशन में शुक्रवार को नगरीय क्षेत्र में अभियान के लिए टीमें रवाना की गईं। सभी टीमों ने जिले के सभी नौ नगरीय क्षेत्रों में चेकिंग कर बकाएदारों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन

जिले भर में अभियान के दौरान कुल 658 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए। इसमें प्रथम खंड में 108, द्वितीय खंड में 270 और तृतीय खंड में 280 कनेक्शन काटे गए। वहीं बिजली चोरी करने वाले 33 लोगों के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज कराई गई। इसमें उप खंड अधिकारी पदम गर्ग के नेतृत्व में अवर अभियंताओं ने मैनपुरी नगर पालिका क्षेत्र में 12, अवर अभियंता भदेही ताराचंद ने गांव कुंदनपुर में दस, अवर अभियंता ज्ञानेंद्र पुष्कर ने कुसमरा में पांच, अवर अभियंता जोत ताराचंद ने लालपुर में छह घरों में चोरी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed