{"_id":"682ebdba6ace204dfc05e4ee","slug":"power-cut-treatment-going-on-injections-and-drips-done-using-mobile-light-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बिजली गुल, इलाज चालू...मोबाइल की रोशनी में लगाए इंजेक्शन और ड्रिप, ट्रॉमा सेंटर का ये हाल देख चौंक जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बिजली गुल, इलाज चालू...मोबाइल की रोशनी में लगाए इंजेक्शन और ड्रिप, ट्रॉमा सेंटर का ये हाल देख चौंक जाएंगे
Thu, 22 May 2025 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 22 May 2025 11:31 AM IST
सार
फिरोजाबाद के ट्रॉमा सेंटर का हाल देख आप भी हैरान रह जाएंगे। यहां बिजली गायब होने के बाद भी इलाज चालू रहा। मोबाइल की रोशनी में इंजेक्शन और ड्रिप लगाए गए।
विज्ञापन
मोबाइल की रोशनी में इलाज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बिजली गुल होने से मेडिकल कॉलेज के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार रात 12:30 बजे सरकारी ट्रॉमा सेंटर में बिजली का फॉल्ट हो गया। जेनरेटर भी नहीं चल सका। जिससे पूरी बिल्डिंग में अंधेरा छा गया। करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। इस दौरान अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने मोबाइल फोन की फ्लैश लाइट की मदद से मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
मोबाइल फोन की रोशनी में ही मरीजों को इंजेक्शन और ड्रिप लगाए गए। कुछ मरीजों की हालत गंभीर थी। एक मरीज के सिर से खून बह रहा था, लेकिन अस्पताल की व्यवस्थाएं पूरी तरह से अंधेरे में थीं। अंधेरे में तीमारदार भी मोबाइल की टार्च जलाकर बैठ गए। गंभीर स्थिति में अस्पताल आए मरीजों की पंखे बंद होने से गर्मी में हालत और बिगड़ गई। बैकअप के तौर पर कोई इन्वर्टर भी काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. नवीन जैन ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर में बड़ा फॉल्ट हो गया था, जिसके कारण स्वचलित जनरेटर भी काम नहीं कर पाया। हालांकि, हमारी मेडिकल टीम ने पूरी मुस्तैदी से इस कठिन परिस्थिति का सामना किया और मोबाइल की रोशनी में भी मरीजों का इलाज किया। बिजली मिस्त्री रात को ही काम में जुट गए और समस्या का समाधान किया।