{"_id":"6a95c08187fbcae7fa064e99","slug":"power-crisis-in-25-villages-served-by-the-rooppur-substation-for-five-days-agra-news-c-421-1-sagr1008-16105-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपपुर उपकेंद्र के 25 गांवों में 5 दिनों से बिजली का संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपपुर उपकेंद्र के 25 गांवों में 5 दिनों से बिजली का संकट
विज्ञापन
फतेहाबाद। विद्युत उपकेंद्र रूपपुर की मशीन में खराबी आने से पांच दिनों से करीब 25 गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित है। ग्रामीणों को दिन-रात मिलाकर महज पांच से छह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से ग्रामीण परेशान हैं। लोगों को पानी के लिए भी जूझना पड़ रहा है।
रूपपुर विद्युत उपकेंद्र पर तीन मशीनें लगी हैं। इनमें से एक मशीन में खराबी आने के कारण वह पांच दिन से ठप पड़ी है। इससे नगला महावई, रिहावली, सिलावली, बेगमपुर, ठीकुरा, धनौला, बिलैया, बगेड़िया और तिबाहा समेत करीब 25 गांवों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न मिलने से पेयजल के साथ पशुओं के लिए पानी और चारा काटने में भी परेशानी हो रही है।
सिलावली के पूर्व प्रधान रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पांच दिनों से मात्र पांच-छह घंटे बिजली मिल रही है। बिलैया निवासी रामनिवास ने बताया कि रात में चार-पांच घंटे और दिन में करीब दो घंटे ही आपूर्ति हो रही है। सिलावली निवासी रमाकांत ने बताया कि सुबह चार बजे बिजली कट जाती है और दिन में करीब 11 बजे आती है। इससे पशुओं के लिए चारा काटने और पानी की व्यवस्था करने में परेशानी होती है। मात्र 5-6 घंटे बिजली मिल पा रही है। मामले में एसडीओ फतेहाबाद गौरव राजपूत ने बताया कि मामला दो दिन पूर्व संज्ञान में आया है। कॉन्ट्रेक्टर से बात हो गई है। मंगलवार तक मशीन ठीक करा दी जाएगी।