{"_id":"5ca8b34cbdec22146555993a","slug":"pototo-farmer-dead-body-found-family-allegations-murdered","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आलू किसान का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू किसान का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Sat, 06 Apr 2019 07:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 06 Apr 2019 07:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता हुए आलू किसान का शव शनिवार को खेत किनारे मिलने से सनसनी फैल गई। सिर और हाथ में चोट के निशान मिलने पर परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और छानबीन शुरू कर दी है।
सेमरा-खंदौली मार्ग पर शनिवार की दोपहर नगला लोधा गांव के आलू किसान रविंद्र (30) का शव मिला। पुलिस और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम ने जांच की। पुलिस ने मामले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में ले रखा है।
बताया गया है कि आलू किसान रविंद्र पुत्र सोनपाल सिंह शुक्रवार की शाम घर से निकला था। देर रात तक जव वह नहीं लौटा, तो परिजनों ने मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, मोबाइल बंद आ रहा था। आसपास के गांवों में भी उसकी तलाश की गई लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार की दोपहर गांव के ही कुछ लोग पैदल खंदौली आ रहे थे। तभी उन्हें रामनगर निवासी राजकुमार के खेत के समीप सड़क किनारे रविंद्र का शव पड़ा दिखा। उन्होंने इसकी जानकारी रविंद्र के परिजनों को दी, तो हड़कंप मच गया। खबर लगते ही रोते-बिलखते परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
सूचना पर एसपीआरए रवि कुमार, सीओ एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम मौके पर पहुंची। रविंद्र के सिर और हाथ में चोट के निशान थे। इस पर लोग सिर पर पत्थर आदि मारकर हत्या की आशंका जता रहे हैं। लोगों का कहना है कि हत्या करके शव यहां फेंका गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। परिजन अभी इस मामले में ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं।