{"_id":"6118e6e0d90ce822950ffefb","slug":"posters-of-missing-public-representatives-announced-boycott-in-assembly-elections","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जनप्रतिनिधि लापता के पोस्टर लगाए, विधानसभा चुनाव में बहिष्कार का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: जनप्रतिनिधि लापता के पोस्टर लगाए, विधानसभा चुनाव में बहिष्कार का एलान
Sun, 15 Aug 2021 03:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 15 Aug 2021 03:35 PM IST
सार
जनप्रतिनिधियों के लापता होने के भी फोटो समेत पोस्टर लगाए, आज कालोनियों के लोगों की होगी बैठक
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों के लापता होने पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के शमसाबाद रोड की कॉलोनियां रश्मि विहार, गौरव एन्क्लेव, मित्रपुरम के लोगों ने जनसमस्याओं के निदान न होने पर आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया है। कॉलोनियों के लोगों ने मुख्य मार्ग पर ही चुनाव बहिष्कार और जनप्रतिनिधियों के लापता होने के पोस्टर लगा दिए हैं। समस्याओं के समाधान कराने के लिए कॉलोनियों के लोगों की संयुक्त बैठक आज होगी, जिसमें वह आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
शमसाबाद रोड स्थित कहरई मोड़ की कॉलोनी रश्मि विहार और गौरव एन्क्लेव के 300 घरों में मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगा दिए गए हैं। जनसमस्याओं के दूर न होने पर लोगों ने जनप्रतिनिधियों के लापता होने के पोस्टर लगाए हैं। इनमें मेयर नवीन जैन, राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश और केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के फोटो लगाए हैं। वहीं मित्रपुरम कॉलोनी के लोगों ने भी जनप्रतिनिधियों के लापता होने और चुनाव बहिष्कार का एलान किया है। रविवार को होने वाली बैठक में क्षेत्रों के लोग आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
हर बार मिलता हैं भरोसा
14 साल से हम लोग टूटी सड़कें, जलभराव और मच्छरों के आतंक से परेशान हैं। जनप्रतिनिधि हर बार निदान का भरोसा देते हैं, पर करते नहीं। - शिव कुमार
नहीं हुए विकास कार्य
बारिश में गलियों में पानी भर जाता है और सड़कें टूटी होने से और परेशानी होती है। नगर निगम, विधायक निधि किसी से भी हमारी गली में विकास कार्य नहीं हुए। - आशुतोष दीक्षित
रिश्तेदारों को नहीं बुलाते
नालियां, सड़क और सफाई न होने से रिश्तेदारों को भी बुलाने में शर्म आती है। बच्चे न गलियों में खेल पा रहे और न ही हम लोग बाहर भेजते हैं। - शशि शर्मा
नहीं हो रही कोई सुनवाई
12 साल से जलभराव और बदहाल स्थितियां देख रहे हैं। वोट लेने सभी आते हैं, लेकिन विकास कार्य कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं तो कोई सुन नहीं रहा। सपना
15 अगस्त: ब्रज में शान से लहराया तिरंगा, 75वें स्वतंत्रता दिवस पर जश्न-ए-आजादी की देखिए तस्वीरें