फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posted such a post on social media Hindus' blood boiled,

UP: सोशल मीडिया पर किया ऐसा पोस्ट...खौल उठा हिंदुओं का खून, थाना ताजगंज में की गई शिकायत

Mon, 18 Aug 2025 07:58 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Aug 2025 07:58 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक पोस्ट कर दी गई। ये पोस्ट वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसे लेकर थाना ताजगंज में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Posted such a post on social media Hindus' blood boiled,
agra police - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक युवक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। थाना ताजगंज में मामले की शिकायत की गई है। साइबर सेल जांच में पोस्ट किसने और कब डाली यह पता कर रहा है।
विज्ञापन


आरके पुरम, सेमरी का ताल निवासी अवतार सिंह गिल ने आरोप लगाया कि ताजगंज क्षेत्र का एक युवक फेसबुक पर हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। गलत प्रचार प्रसार कर रहा है। युवक ने एक के बाद एक कई पोस्ट डाली हैं। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। 15 अगस्त पर पाकिस्तान के बारे में युवक ने प्रचार प्रसार किया।
विज्ञापन


उन्होंने पोस्ट करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि मामले में शिकायत मिली है। वीडियो पोस्ट करने वाला युवक कौन है और कहां का रहने वाला है। इसके बारे में जानकारी के लिए साइबर सेल से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed