फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postcards written to the Chief Minister demanding to declare a pilgrimage site

तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को लिखे पोस्टकार्ड

Sun, 01 Aug 2021 06:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Postcards written to the Chief Minister demanding to declare a pilgrimage site
कासगंज। प्राचीन एवं पौराणिक नगरी सोरों के विकास एवं तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग को लेकर शूकरक्षेत्र संयुक्त विकास मोर्चा द्वारा आंदोलन शुरू किया गया है। प्रथम चरण में पोस्टकार्ड अभियान शुरू किया है। अभियान डेढ़ माह तक चलेगा। इसी चलते रविवार को मुख्यमंत्री को संबंधित पोस्टकार्ड लिखे गए।
विज्ञापन

कटरा बाजार चौराहे पर बड़ी संख्या में पुरोहितों व व्यापारियों ने एकत्रित होकर मुख्यमंत्री से सोरों को शीघ्र तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की। तीर्थस्थल के समर्थन में नारेबाजी कर मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड लिखकर अभियान के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। तीर्थ पुरोहित राधा किशन विजय ने कहा कि हम सभी प्रदेश सरकार से इस पवित्र स्थान को सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित करने की मांग करते हैं।
विज्ञापन

आंदोलन संयोजक अशोक पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्राचीन एवं पवित्र स्थान सोरों को शीघ्र तीर्थ स्थल घोषित कर जनभावनाओं का सम्मान करें। भूपेश शर्मा ने बताया कि पोस्टकार्ड अभियान के रूप में महाआंदोलन का आगाज किया गया है। प्राचीन एवं पवित्र स्थान सोरों को शीघ्र सरकारी तौर पर तीर्थ स्थल घोषित करने के वायदे को सीएम पुरा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान शरद पांडे, शैलेंद्र महेरे, अभय मिश्रा, सचिन, मुकेश महेरे, राजा सक्सेना, रोहित देवल, अनुराग, सीताराम, प्रशांत, सीटू तिवारी, रामौतार पंडा, गोपाल कसेरे, दीपक भारती, राममदन महेरे, श्याम दीक्षित, मोहन पसनावत विनय कोठेवार, कन्हैया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed