फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Postal Department sent letter to 12 thousand Kisan Vikas Patra holders

Agra News: डाक विभाग ने 12 हजार किसान विकास पत्र धारकों को भेजा पत्र

Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Oct 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Postal Department sent letter to 12 thousand Kisan Vikas Patra holders
मैनपुरी। ग्रामीण डाक सेवक भर्ती फर्जीवाड़े में एसटीएफ मेरठ की बड़ी कार्रवाई के बाद डाक विभाग मैनपुरी भी सक्रिय हो गया है। प्रधान डाकघर और उप डाकघर एलाऊ में हुए गबन के बाद 12 हजार किसान विकास पत्र धारकों को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन


वर्ष 2021 से 2023 के बीच में एलाऊ उप डाकघर एवं प्रधान डाकघर में गबन खुला था। ग्राहकों की शिकायतों पर भी पहले अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब ग्राहक पुलिस के पास पहुंचे तो जांच शुरू कराई। ये गबन जब हुआ तो मैनपुरी डाक अधीक्षक के पद पर संजय सिंह और देवेंद्र कुमार की तैनाती रही है। अब ये दोनों ही अधिकारी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती फर्जीवाड़े में फंस गए हैं। मेरठ एसटीएफ द्वारा पकड़े गए 13 आरोपियों ने इसका खुलासा किया है।
विज्ञापन

इसके बाद अब मैनपुरी डाक विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। गबन की तो जांच चल रही है, इसी बीच 12 हजार किसान विकास पत्र धारकों को भी विभागीय पत्र भेजा गया है। उन्हें संबंधित डाकघर में जाकर अपने किसान विकास पत्र की जांच करानी होगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी शिकायत करनी होगी। हालांकि विभाग इसे भी दबाने का प्रयास कर रहा है। मामले में जब डाक अधीक्षक आरएस शर्मा से जानकारी की गई तो उन्होंने इसे सामान्य प्रक्रिया बताया। कहा विभाग जांच कर रहा है, जहां भी गबन या गड़बड़ी है कार्रवाई होगी और ग्राहकों के साथ न्याय भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed