फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Post Offices Go Cashless: Pay Aadhaar Service Charges via UPI, QR Code and Cards

डाकघर में अब कैश का झंझट खत्म: यूपीआई, क्यूआर कोड से करें आधार शुल्क का भुगतान, तुरंत मिलेगी डिजिटल रसीद

Mon, 10 Aug 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 10 Aug 2026 10:03 AM IST
सार

आगरा के डाकघरों में आधार सेवाओं के शुल्क का भुगतान अब नकद के बजाय यूपीआई, क्यूआर कोड और डेबिट-क्रेडिट कार्ड से किया जा सकेगा। डिजिटल भुगतान से खुले पैसे की परेशानी खत्म होगी और हर लेनदेन का रिकॉर्ड व डिजिटल रसीद भी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
Post Offices Go Cashless: Pay Aadhaar Service Charges via UPI, QR Code and Cards
प्रधान डाकघर आगरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में डाक विभाग ने आधार सेवाओं को अधिक सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए डाकघरों में डिजिटल भुगतान (कैशलेस) सुविधा शुरू कर दी है। इसमें यूपीआई, क्यूआर कोड, डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी आधार शुल्क का भुगतान हो सकेगा।
विज्ञापन




प्रतापपुर स्थित प्रधान डाकघर के आधार सेवा केंद्र पर आधार नामांकन और अपडेट से जुड़ी शुल्क वाली सेवाओं का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य डाकघर में संचालित आधार सेवा केंद्र पर भी यह सुविधा शुरू हो जाएगी। प्रधान डाकपाल शशिकांत जैन ने बताया कि पहले डाकघर में कैशलेस भुगतान की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे खुले पैसे की परेशानी से भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


नई व्यवस्था में मोबाइल से तत्काल डिजिटल भुगतान किया जा सकेगा। प्रत्येक भुगतान का डिजिटल रिकॉर्ड होगा, रसीद भी उपलब्ध रहेगी। उन्होंने बताया कि नया आधार नामांकन निशुल्क है। पांच से सात वर्ष और 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी निशुल्क है। डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 75 रुपये और बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 125 रुपये शुल्क निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed