{"_id":"5e08b3df8ebc3e87f93a005a","slug":"post-office-will-provide-sms-alerts-to-his-account-holders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघर के खाताधारकों को भी मिलेगी यह सुविधा, मोबाइल और आधार नंबर होगा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघर के खाताधारकों को भी मिलेगी यह सुविधा, मोबाइल और आधार नंबर होगा अपडेट
Sun, 29 Dec 2019 07:42 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 29 Dec 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
डाकघर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों की तरह डाकघर भी अब अपने खाताधारकों को जमा और निकासी के बाद बैलेंस का मैसेज देगा। अभी तक यह सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके लिए खाताधारकों से मोबाइल नंबर और आधार नंबर लेकर अपडेट किया जाएगा। यह कदम डाकघर के खातों में जालसाजी करके धनराशि निकालने की शिकायतों के बाद उठाया गया है।
डाकघर में बचत, सावधि खाता धारकों को अभी तक अपने जमा और निकासी के लिए पासबुक पर चढ़वाने पर जानकारी मिलती है। हालांकि डाकघर ने बैंक की तर्ज पर खाताधारकों को एटीएम कार्ड भी जारी किए हैं, लेकिन एटीएम कार्ड से संजय प्लेस के डाकघर से दो साल पहले कई खाताधारकों के खातों से रकम निकाल ली गई थी।
इस मामले में डाक विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप लगाए गए थे। अब विभाग बैंकों की तरह खातों को अपडेट रखने के लिए खाताधारकों को हर लेनदेन का मैसेज उपलब्ध करवाएगा। इसके लिए खाताधारकों को मोबाइल नंबर और आधार नंबर अपडेट करवाना अनिवार्य कर दिया गया है, जिससे कि लेन-देन की सूचना मोबाइल पर मिल सके। इसकी शुरुआत हो गई है।

पार्सल समेत कई सेवाओं में मोबाइल पर मैसेज दिए जाते हैं। अब खाताधारकों को भी मोबाइल पर मैसेज दिए जाएंगे। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर लेकर अपडेट किया जाएगा।- आरबी त्रिपाठी, उप निदेशक, डाक सेवाएं
यह भी जानना जरूरी
- डाकघर के किसी भी योजना में काउंटर पर पैसे जमा करने के बाद रसीद जरूर लें।
- समय-समय पर पासबुक को अपडेट कराते रहे
- नमूना हस्ताक्षर वाला चेक पासबुक में न रखें
- अपने आरडी, एमआईएस खातों को बचत खाते से लिंक कराए
- पासबुक पर प्रिंटर से जरूर अपडेट कराएं, लिखा हुआ विवरण न स्वीकारें