फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   possitive

प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह होंगे राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Wed, 02 Sep 2020 10:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
possitive
02एमएनपी-45- विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र राष्ट्रीय अवार्ड के लिए छात्र-छात्राओं के साथ हवाई यात् - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक एक के बाद एक जिले का नाम रोशन कर रहे हैं। अभी हाल ही में रजवाना के प्रधानाध्यापक का राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन पाया था। अब घिरोर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय नाहिली प्रथम के प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह का राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए चयन किया गया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नाहिली पर तैनात प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह का चयन राज्य अध्यापक पुरस्कार 2019 के लिए किया गया है। उनका चयन उत्कृष्ठ शिक्षण कार्य और विद्यालय में बेहतर भौतिक वातावरण तैयार कराने के लिए किया गया है। महेंद्र सिंह वर्ष 2016 से नाहिली विद्यालय में सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने एक तरफ जहां बच्चों को तकनीकि शिक्षा का ज्ञान दिया। वहीं विद्यालय के भौतिक परिवेश में भी परिवर्तन किया। प्रदेश स्तर पर उनके विद्यालय के गतिविधियों और शिक्षण कार्य के वीडियो शिक्षक प्रशिक्षण के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं। उनकी सफलता पर जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, सीडीओ ईशा प्रिया, एडीएम बीराम, जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा, बीएसए विजय प्रताप सिंह, खंड शिक्षाधिकारी सुमित कुमार वर्मा, जेपी पाल, मुनींद्र सिंह, सर्वेश यादव, रामशंकर कुरील, डीसी एसके यादव, धीरेद्र प्रताप सिंह, रणधीर बहादुर, अमृता सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन

पर्यावरण मित्र राष्ट्रीय अवार्ड भी किया हासिल
प्रधानाध्यापक महेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षण कार्य के साथ ही पर्यावरण विषय पर भी महत्वपूर्ण कार्य किए। वर्ष 2019 विप्रो अर्थियन पर्यावरण मित्र राष्ट्रीय अवार्ड के लिए उनके विद्यालय का चयन हुआ जिसमें उनके द्वारा कचरा निस्तारण के लिए मॉडल तैयार किया गया था। इस अवार्ड के लिए उनके साथ विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं को भी बंगलूरू जाने का अवसर मिला। पहली बार किसी प्राथमिक विद्यालय के पांच छात्र-छात्राओं को अवार्ड के लिए हवाई यात्रा करने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त वर्ष 2019 में ही महेंद्र प्रताप सिंह को प्रदेश स्तरीय उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, जनपदीय उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार भी प्राप्त हुआ। विद्यालय को आईसीटी प्रदेश स्तरीय अवार्ड दिलाने में भी वे सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय में 74 से 225 हो गई छात्र संख्या
प्रधानाध्यापक महेंद्र सिंह ने पांच जुलाई 2016 को प्राथमिक विद्यालय नाहिली में चयन पाया था। उस समय यहां छात्र संख्या 74 थी लेकिन स्कूल में उपस्थिति मात्र 30 प्रतिशत ही रहती थी। वर्तमान में उनके विद्यालय में 225 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा भी प्राप्त कर रहे हैं। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्टर और लैपटॉप के माध्यम से भी शिक्षा दी जा रही है। मिशन प्रेरणा के लिए उनके विद्यालय के वीडियोज प्रदेश भर में शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए प्रयोग किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed