फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   positive news

परिवहन राजस्व वसूली में उत्तर प्रदेश में जिले ने पाया दूसरा स्थान

Sat, 09 Jan 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
positive news
कासगंज। परिवहन विभाग के अफसरों ने जिले का नाम प्रदेश में रोशन कर दिया है। राजस्व वसूली में प्रदेश में दूसरा स्थान पाकर अधिकारियों ने अपने बेहतर प्रयासों की प्रमाणिकता दी है। इधर जिले का परिवहन विभाग शासन की नजर में जिला राजस्व वसूली के लिए बेहतर माना गया है।
विज्ञापन

कासगंज में सभी विभागों को राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला हुआ है। इसमें सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी भी शामिल हैं लेकिन परिवहन विभाग ने एक महीने में ही लक्ष्य से अधिक वसूली करे हुए सारे रिकॉर्ड तोड़े और प्रदेश में दूसरा स्थान पा लिया। 100 प्रतिशत लक्ष्य से अधिक 126 प्रतिशत तक वसूली कर कौशांबी प्रथम स्थान पर है तो 123 प्रतिशत राजस्व वसूली करके कासगंज दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

कासगंज के परिवहन विभाग को दिसंबर माह में 216 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य मिला था। इसके सापेक्ष विभाग ने 267 लाख रुपये राजस्व की वसूली की है। 150 चालान काटने का लक्ष्य मिला था जबकि विभाग ने 355 चालान काटे हैं। विभाग के यह प्रयास अन्य विभागों के लिए भी प्रेरणा बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed