फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   positive effect came in front of end of the light culture

बत्ती कल्चर खत्म होने का पॉजीटिव इंपेक्ट आया सामने, मुनाफा मोटा

Mon, 01 May 2017 11:34 AM IST
पुनीत शर्मा, मथुरा
पुनीत शर्मा, मथुरा Updated Mon, 01 May 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
positive effect came in front of end of the light culture
red light

बत्ती कल्चर खत्म होने का असर हर टोल प्लाजा पर नजर आने लगा है। अधिकतर टोल पर पांच से दस फीसदी तक आय में इजाफा हुआ है। टोल कंपनियों के अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे पर ही हर रोज बत्ती लगीं 600 गाड़ियां निकलती थीं जबकि दिल्ली-आगरा हाईवे पर भी हर रोज का औसत करीब 200 गाड़ियों का था। अब इतने लोग तो बत्ती के लिए अधिकृत होंगे नहीं। जाहिर सी बात है कि तमाम लोग टोल को ‘गोल’ करने के लिए भी अवैध रूप से बत्ती का प्रयोग करते होंगे।

विज्ञापन


मोदी सरकार ने देशभर में लाल बच्ची का कल्चर खत्म कर दिया है। एक मई से देश में कोई भी लाल बत्ती का प्रयोग अपनी गाड़ियों पर नहीं कर पाएगा। केंद्र सरकार की इस पहल पर उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने भी अपनी गाड़ियों से नीली बत्ती उतार फेंकी है। बस कुछ जरूरी सेवाओं से जुड़े अफसर ही प्रयोग कर रहे हैं। बत्ती कल्चर खत्म होने का सबसे बड़ा असर टोल प्लाजा पर पड़ा है।
विज्ञापन


लाल और नीली बत्ती लगाकर हर रोज हजारों गाड़ियां बगैर टैक्स दिए ही गुजर जाती थीं लेकिन अब यह टैक्स दे रहे हैं। टोल प्लाजा की बढ़ती आमदनी से तो यही साफ हो रहा है। यमुना एक्सप्रेसवे के नोडल अधिकारी अनिल चौहान का कहना है कि आमदनी तो बढ़ी है लेकिन कोई बहुत असर नहीं पड़ा है। हाईवे पर टोल कंपनी के क्षेत्रीय प्रभारी वैभव शर्मा का कहना है कि बत्ती लगी गाड़ियों की संख्या बहुत थी। अब कौन बत्ती के लिए अधिकृत है और कौन नहीं, ये टोल वाले पूछ भी नहीं सकते थे।      
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल से बचने को लगा रहे थे बत्ती

मोटर वाहन कानून में बत्ती का प्रयोग करने वालों की बाकायदा लिस्ट बनी हुई थी। लेकिन तमाम अधिकारी ऐसे थे जो बत्ती का प्रयोग नहीं कर सकते लेकिन फिर भी कर रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे और हाईवे पर ही पिछले एक साल में करीब 45 अधिकारियों की गाड़ियों से बत्ती को उतारा गया। अफसरों के रिश्तेदार भी बत्ती का प्रयोग कर रहे थे। रिटायर्ड सीएमओ, एसडीएम और सीओ की गाड़ी से चेकिंग में नीली बत्ती उतारी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed