फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posing as a rider, took away the e-rickshaw driver's mobile and cash

Agra News: सवार बनकर बैठे, ई-रिक्शा चालक का मोबाइल-नकदी ले गए

Fri, 02 Feb 2024 03:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 02 Feb 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Posing as a rider, took away the e-rickshaw driver's mobile and cash
कासगंज। ई-रिक्शा चालक का मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ली गई। मामले में ई-रिक्शा चालक ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। आरोप है कि सवारी बनकर बैठे चार लोग उसका मोबाइल फोन व नकदी चोरी कर ले गए। ई-रिक्शा चालक संजय निवासी गढ़ी पंचगाईं ढोलना ई-रिक्शा चलाने के लिए शहर में आया। वह सवारियों के इंतजार में विकास खंड के सहारे खड़ा हुआ था। इस दौरान हिमांशु निवासी आवास विकास कॉलोनी, मोहित व विजय निवासी मोहल्ला नवाब और विशाल निवासी अशोक नगर वहां पहुंच गए। उनके द्वारा ई-रिक्शा को गुरहेना जाने के लिए बुक कर लिया। जैसे ही ई-रिक्शा ग्राम लुहर्रा के समीप पहुंचा तभी आरोपियों ने उसका एक मोबाइल और 1200 रुपये की नकदी चोरी कर लिए। ई-रिक्शा चालक ने मोबाइल देखा तो उसे नहीं मिला। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौका मुआयना किया। ई-रिक्शा चालक संजय ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed