फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Posing as a policeman's son on Instagram, he befriended a girl and raped her after promising to marry her

Agra News: इंस्टाग्राम पर पुलिसकर्मी का बेटा बन युवती से की दोस्ती, शादी का वादा कर दुष्कर्म

Wed, 13 Aug 2025 01:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Posing as a policeman's son on Instagram, he befriended a girl and raped her after promising to marry her
आगरा। फूड डिलीवरी बाॅय ने पुलिसकर्मी का बेटा बनकर एक युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की। युवती को युवक बहाने से अपने घर ले गया और दुष्कर्म कर शादी का वादा करने लगा। छह साल तक शोषण करने के बाद दूरी बना ली और दूसरी युवती से दोस्ती कर ली। पीड़िता की शिकायत पर थाना सिकंदरा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने एक इंस्टीट्यूट से एक्टिंग का कोर्स किया है। फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर रही थी। छह साल पहले इंस्टाग्राम पर दहतोरा के मनप्रीत दिवाकर से दोस्ती हुई थई। मनप्रीत के पिता मजदूरी करते हैं और वो खुद डिलीवरी बॉय का काम करता है। उसने इंस्टाग्राम पर खुद को पुलिसकर्मी का बेटा बताया था। अपनी बातों में फंसाकर मकान पर बुलाया। भविष्य में शादी करने की बात बोलकर जबरन दुष्कर्म किया। उसके विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिजन से मिलवाया था। वह भी शादी के लिए तैयार हो गए। इसके बाद में युवक की हकीकत पता चल गई। इस बारे में पूछने पर उसने दूरी बना ली। उसके एक और युवती से संबंध होने की जानकारी सामने आई। वह अब धमकी भी दे रहा है। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed