{"_id":"6acf0a93c3c4f63b7f0b40dc","slug":"portal-glitch-sends-hospital-complaints-to-agra-district-women-s-hospital-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब का हाल: स्वास्थ्य विभाग का शिकायत पोर्टल बीमार, एसएन की शिकायत, महिला जिला अस्पताल के खाते में दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजब का हाल: स्वास्थ्य विभाग का शिकायत पोर्टल बीमार, एसएन की शिकायत, महिला जिला अस्पताल के खाते में दर्ज
Wed, 14 Oct 2026 10:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 14 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
आगरा में स्वास्थ्य विभाग के एकीकृत शिकायत पोर्टल की तकनीकी खामी से एसएन मेडिकल कॉलेज, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और कई सीएचसी की शिकायतें जिला महिला अस्पताल के पोर्टल पर दर्ज हो रही हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 100 से अधिक मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के एकीकृत शिकायत पोर्टल की तकनीकी खामी के कारण एसएन मेडिकल कॉलेज, मानसिक स्वास्थ्य संस्थान और कई सीएचसी की शिकायतें जिला महिला अस्पताल के पोर्टल पर ही दर्ज हो रही हैं। पिछले एक महीने में ऐसे 100 से भी अधिक मामले सामने आ चुके हैं।
पिनाहट सीएचसी का एक मामला (शिकायत संख्या: 92514600047875) लाखन सिंह का है। उनकी पत्नी रिंकी का पिनाहट सीएचसी में अल्ट्रासाउंड नहीं किया जा रहा था। उन्होंने शिकायत दर्ज कराई। बाद में उनसे बात करके मामले का निदान किया गया, लेकिन 27 अगस्त 2025 की यह शिकायत आज तक महिला जिला अस्पताल के पोर्टल पर दर्ज दिख रही है।
दूसरा मामला दीनदयाल का है (शिकायत संख्या: 92614600054379)। इन्होंने एत्मादपुर सीएचसी में मेडिकल स्टाफ की ओर से दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत 27 अगस्त को दर्ज कराई थी। यह शिकायत भी महिला जिला अस्पताल के पोर्टल पर ही जाकर चस्पा हो गई।
विज्ञापन
प्रमुख अधीक्षक जिला महिला अस्पताल डॉ. पुष्पलता ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोर्टल पर ऐसे कई मामले दिख रहे हैं जो वास्तव में हमारे अस्पताल के हैं ही नहीं। इसको सुधारने के लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
ऐसे दर्ज कराएं शिकायत
-स्वास्थ्य विभाग के अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं।
-शिकायत दर्ज करते समय संबंधित अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र नाम सही ड्रॉप-डाउन मेनू से चुनें, ताकि मामला सीधे संबंधित अधिकारी तक पहुंचे।
-अपना नाम, मोबाइल नंबर, घटना की तिथि और यदि कोई पर्चा या सबूत हो तो उसे अपलोड करें।
- शिकायत दर्ज होने के बाद मिलने वाले शिकायत नंबर (रेफरेंस नंबर) को नोट कर लें, ताकि भविष्य में स्टेटस ट्रैक किया जा सके।