फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pornographic Video Of Girl Send To Fiance Shot In Hotel Police Arrests Accused

आगरा: होटल में बनाया युवती का वीडियो, मंगेतर को भेजकर तुड़वाया रिश्ता, डिलीट करने के मांगे एक लाख रुपये

Sun, 28 Nov 2021 12:21 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 28 Nov 2021 12:21 PM IST
सार

थाना ताजगंज में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि युवक फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए एक लाख रुपये मांग रहा था।

विज्ञापन
Pornographic Video Of Girl Send To Fiance Shot In Hotel Police Arrests Accused
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

आगरा के ताजगंज क्षेत्र के रेस्टोरेंट व्यवसायी की बेटी को एक युवक दो साल से परेशान कर रहा था। पहले उसका रास्ते में मोबाइल से फोटो खींच लिया। बाद में फोटो को किसी और युवती के साथ जोड़कर अश्लील बना दिया। वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। युवती को फोटो डिलीट करने के बहाने होटल में बुलाया। यहां डराकर वीडियो बनाया। फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर वीडियो युवती के मंगेतर को भेजकर रिश्ता तुड़वा दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दो साल पहले मोबाइल से खींची तस्वीर
पीड़ित युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दो साल पहले स्कूल जाते समय डौकी के गांव पवावली निवासी सचिन धाकरे ने उसके मोबाइल से फोटो खींच लिए। इसके बाद दोस्ती का दबाव बनाने लगा। इस कारण वो अपने पिता के साथ स्कूल जाने लगी। उसका एक महाविद्यालय में दाखिला हो गया। एक दिन रास्ते में सचिन मिल गया। उसने मोबाइल में उसकी फोटो दिखाई। यह एक दूसरी युवती से जोड़कर बनाई गई थी। इसे व्हाट्सएप और फेसबुक पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी देने लगा। शिकायत करने पर तेजाब डालने को कहा। 
विज्ञापन

होटल में बुलाया
आरोप है कि एक महीने पहले फोटो और वीडियो डिलीट करने के बहाने उसे मिलने बुलाया। कार में बैठाकर एक होटल में ले गया। उसने फोटो और वीडियो डिलीट करने के लिए हीरे की अंगूठी और सोने की चेन ले ली। इसके बाद तमंचा दिखाकर अपने बारे में मनमाफिक बुलवा लिया और इसका वीडियो बनाया। उसके साथ गलत हरकत की कोशिश की गई, कपड़े फाड़ दिए। किसी तरह भागकर वो घर आई। मां को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने उसका दिल्ली में रिश्ता तय किया था। इस बारे में सचिन को पता चल गया। उसने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक लाख रुपये की मांग की। मना करने पर वीडियो मंगेतर के पास भेज दिए। इस पर उसका रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक ओम हरि बाजपेयी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे रविवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। वह युवती को धमकी दे रहा था। उसका रिश्ता भी तुड़वा दिया था। वह उससे शादी करना चाहता था। 

मैनपुरी युवती आत्महत्या प्रकरण: तेजाब फेंकने की धमकी से तंग आकर की थी खुदकुशी, छह माह बाद तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed