{"_id":"44660d3e470aa65e539939b2621b87e9","slug":"poonam-and-deepti-in-the-t20-world-cup-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूनम और दीप्ति टी-20 वर्ल्डकप टीम में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूनम और दीप्ति टी-20 वर्ल्डकप टीम में
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Sat, 06 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
शहर की क्रिकेटर पूनम यादव और दीप्ति शर्मा का चयन टी-20 वर्ल्डकप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में हुआ है। बीसीसीआई ने टीम की घोषणा कर दी है। 15 मार्च से श्रीलंका में वर्ल्डकप खेला जाएगा।
ईदगाह निवासी पूनम यादव मंडल रेल प्रबंधक, आगरा के कार्यालय में तैनात हैं। वह अभी भी आस्ट्रेलिया दौरे पर गई भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वह पिछला वर्ल्डकप भी खेल चुकी हैं। उसमें सर्वाधिक आठ विकेट प्राप्त किए थे। उसी आधार पर उनका चयन आईसीसी की टीम में हुआ था। दीप्ति ने भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी-20 मुकाबला खेला। वन-डे टीम में उनको शामिल नहीं किया गया। श्रीलंका में वह पहला टी-20 वर्ल्डकप खेलेंगी। दीप्ति शर्मा बोदला की रहने वाली हैं। दीप्ति न्यूजीलैंड वर्ष 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम की सदस्य के रूप में तीन वन-डे खेले थे।
दीप्ति शर्मा उत्तर प्रदेश की अंडर-19 टीम की कैप्टन भी रह चुकी हैं। पूनम और दीप्ति आगरा के मैदानों पर ही अभ्यास करती हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन पर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रिकेट कोच मनोज कुशवाह ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि इनकी सफलता से बाकी खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा।