फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pooja Basoda, Took forehead in front of Sheetla Mata

शीतला माता के सामने टेका माथा, पूजा बासौड़ा

Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 10:28 PM IST
विज्ञापन
Pooja Basoda, Took forehead in front of Sheetla Mata
कासगंज के बस स्टैंड के निकट स्थित शीतला माता मंदिर के बाहर लगी महिलाओं की कतारें - फोटो : KASGANJ
कासगंज। घरों में शुक्रवार महिलाओं ने शीतला माता की पूजा की। सभी ने बासौड़ा पूजा। सुबह -सुबह मंदिरों पर महिलाओं की लाइन लग गई। शीतला माता पूजन को महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया। पूजा के लिए एक दिन पहले ही पकवान तैयार कर लिए गए। ब्रह्म मुहूर्त के साथ ही महिलाएं अपने बच्चों को साथ लेकर शीतला मंदिरों पर पहुंची।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के सोरों गेट, बिलराम गेट चौराहा, बस स्टैंड, गांधी मूर्ति क्षेत्र के मंदिरों पर पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में महिलाओं के मंदिरों पर पहुंचने से काफी भीड़भाड़ हो गई। मंदिरों के आसपास चाट पकौड़े वाले भी सक्रिय नजर आए।
विज्ञापन

शीतला माता को चेचक, खसरा सहित अन्य त्वचा संबंधी रोगों की देवी माना जाता है। इनके रुष्ट होने पर त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। चैत्र के मास में इन रोगों के सबसे अधिक फैलने का खतरा रहता है। इस वजह से इनकी पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार महिलाओं ने अपने बच्चों के सिर से मुर्गा उतरवाकर मुश्क से जल का छिड़काव कराया। इससे शीतला माता का प्रकोप शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed