Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pontoon bridge becomes operational; brings relief to people in 150 villages

Agra News: पांटून पुल चालू, 150 गांवों के लोगों को मिली राहत

Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pontoon bridge becomes operational; brings relief to people in 150 villages
पांटून पुल शुरू होने से सीमावर्ती गांवों के लोगों को मिली राहत
पिनाहट। चंबल नदी के पिनाहट घाट पर बुधवार सुबह पांटून पुल बनकर तैयार हो गया। इसके साथ ही लोक निर्माण ने इस पर आवागमन भी शुरू करा दिया। पुल चालू होने से उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सीमावर्ती करीब 150 गांवों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने पुल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। खराब स्लीपर हटाने के लिए कहा।
विज्ञापन


चंबल नदी के पिनाहट घाट पर पांटून पुल कई बरसों से बनता रहा है। पुल 15 अक्तूबर से 15 जून तक संचालित होता है। बारिश में नदी की बाढ़ को देखते हुए पुल हटा लिया जाता है। इस दौरान यहां लोक निर्माण विभाग की ओर से मोटरबोट चलाई जाती है। हालांकि इस बार वन विभाग की आपत्तियों के कारण मोटरबोट का संचालन बंद करा दिया गया था। इससे करीब 4 महीने से ग्रामीण आने-जाने की मुश्किलें झेल रहे थे। लोगों को करीब 90-120 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा था। ग्रामीण लंबे समय से पांटून पुल शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। दिवाली और बटेश्वर मेले से पहले पुल का संचालन शुरू होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी है। लोक निर्माण विभाग के एई हरीश कुमार ने बताया कि इससे दोनों राज्यों के लोगों को आने-जाने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed